विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिंग रोड के मंधना-सचेंडी की राह में बनने लगीं छोटी पुलिया, इन तीन जिलों से होकर गुजरेगी यह परियोजना

Published: Wed, 03 Jan 2024 03:05 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की 93.20 किलोमीटर लंबी कानपुर रिंग रोड निर्माण के पहले चरण में मंधना से सचेंडी ...और पढ़ें

रिंग रोड के मंधना-सचेंडी की राह में बनने लगीं छोटी पुलिया, इन तीन जिलों से होकर गुजरेगी यह परियोजना
रिंग रोड के मंधना-सचेंडी की राह में बनने लगीं छोटी पुलिया, इन तीन जिलों से होकर गुजरेगी यह परियोजना

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की 93.20 किलोमीटर लंबी कानपुर रिंग रोड निर्माण के पहले चरण में मंधना से सचेंडी तक 23.325 किमी हिस्से का कार्य धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। इसकी राह में पड़ने वाले कल्वर्ट यानी छोटी पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, पैकेज चार में सचेंडी से रमईपुर 22.750 किमी हिस्से में समतलीकरण कार्य जारी है।

रिंग रोड के पहले और चौथे पैकेज का कार्य एक ही कंपनी राज कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जिम्मे है, इसलिए दोनों पैकेज के दोनों छोर पर कंपनी ने कैंप कार्यालय स्थापित कर दिया है। सचेंडी के आगे कटरा घनश्याम गांव स्थित कैंप कार्यालय में अत्याधुनिक प्लांट में डंपर, बैक हो लोडर, लिफ्टर, रोलर और निर्माण सामग्री का भंडारण तेजी से चल रहा है।

इन जिलों से होकर गुजरेगी यह परियोजना

कानपुर रिंग रोड परियोजना कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जिले से होकर गुजर रही है। इसके तीन पैकेज, एक, तीन व चार का कार्य ठेकेदार को दिया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण की निविदा निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं, एनएचएआइ ने रिंग रोड के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है। आठ जनवरी को केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं। इसे देखते हुए एनएनएआइ ने रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हर माह दो लाख क्यूबिक मिट्टी की जरूरत

एनएचएआइ के पैकेज-एक का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण कार्य में मिट्टी भराई की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एनएचएआइ ने हर माह दो लाख क्यूबिक मिट्टी खोदाई की अनुमति कानपुर नगर व कानपुर देहात के जिलाधिकारी के माध्यम से जिला खनन अधिकारी से मांगी है। वहीं, पैकेज-चार का कार्य भी अब शुरू हो चुका है। इसके लिए भी हर माह दो लाख क्यूबिक मिट्टी चाहिए होगी। इस हिसाब से हर माह चार लाख क्यूबिक मिट्टी की जरूरत होगी।

पैकेज एक के मंधना-सचेंडी के बीच कल्वर्ट यानी छोटी पुलिया का कार्य शुरू है। कई जगह निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी तरह पैकेज-चार सचेंडी-रमईपुर के बीच सड़क निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य चल रहा है। मिट्टी भराई का कार्य भी कई जगह चल रहा है। मिट्टी खोदाई के लिए अनुमति मांगी गई है।

- प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ।

इसे भी पढ़ें: यूपी में ये दो जिले रहे सबसे सर्द, लखनऊ-प्रयागराज में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन; तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।