विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में ये दो जिले रहे सबसे सर्द, लखनऊ-प्रयागराज में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन; तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

Published: Wed, 03 Jan 2024 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2024 11:57 AM (IST)

UP Weather Update राजधानी में बुधवार तड़के कोहरा छाया रहा लेकिन करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई। गोमतीनगर शहीद पथ ...और पढ़ें

लखनऊ में कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में ये दो जिले रहे सबसे सर्द
लखनऊ में कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में ये दो जिले रहे सबसे सर्द

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में बुधवार तड़के कोहरा छाया रहा, लेकिन करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई। गोमतीनगर, शहीद पथ और इंदिरानगर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बरसात और शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों में दुबके रहे। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

प्रदेश में आगरा और इटावा सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलने के आसार हैं। लेकिन, शीतलहर की वजह से ठंड से बहुत राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

प्रयागराज में भी बारिश

प्रयागराज दो दिन से बादलों के घेराबंदी के बीच बुधवार सुबह गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और खासतौर पर दिन के तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर पांच जनवरी तक चलेगा। इसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट का दौर थमेगा। बारिश की वजह से 200 से ऊपर चल रहे एक्यूआइ में कुछ सुधार आया और रियल टाइम डाटा में अनुसार यह 175 दर्ज किया गया। हालांकि यह स्तर भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें: गरज चमक के साथ प्रयागराज में झमाझम बारिश जारी, तापमान में आएगी कमी; AQI में सुधार