IIT Kanpur अंतराग्नि में शान की स्टार नाइट, शान के गानों पर झूमे आइआइटीयंस, मचा धमाल
आइआइटी कानपुर के सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि 2026 की स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक शान ने अपनी सुरीली आवाज का जादू ...और पढ़ें

IIT में अंतराग्नि कार्यक्रम में गीत गाते शान । जागरण
HighLights
शान ने अंतराग्नि 2026 की स्टार नाइट में प्रस्तुति दी
आइआइटीयंस ने शान के सुपरहिट गानों पर खूब मस्ती की
कानपुर में सांस्कृतिक महोत्सव की शाम यादगार बन गई
जागरण संवाददाता, कानपुर। आईआईटी कानपुर के सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि 2026 में रविवार शाम संगीत और मस्ती के नाम रही। दैनिक जागरण की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित महोत्सव की स्टार नाइट में बालीवुड सिंगर शान ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।
उनके मंच पर आते ही युवाओं का उत्साह देखते ही बना। एक के बाद एक सुपरहिट गानों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों, सीटियों और युवाओं की आवाज से गूंज उठा। शान के गानों पर आईआईटीयंस देर तक झूमते और थिरकते नजर आए।

IIT में अंतराग्नि कार्यक्रम में गीत गाते शान । जागरण
शान ने मंच पर आते ही राक एंड रोल सोनिये, दस बहाने करके ले गए दिल, ओम शांति ओम और इट्स द टाइम टू डिस्को जैसे गानों से युवाओं में उत्साह भर दिया। वहीं प्यारे लम्हे, प्यारी-प्यारी बातें और वो पहली बार जैसे रोमांटिक गानों से दर्शकों को खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

स्टार नाइट में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। खचाखच भरे परिसर में हर कोई शान की एक झलक पाने और उनके गानों पर थिरकने को बेताब नजर आया। खास बात यह रही कि शान ने दर्शकों की फरमाइशों का भी ध्यान रखा और उनकी पसंद के गाने सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आईआईटीयंस ने जमकर मस्ती की और अंतराग्नि की शाम को यादगार बना दिया।

IIT में अंतराग्नि कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। जागरण
अंतराग्नि-2026 की स्टार नाइट में छात्रों का उत्साह देखते ही बना। बालीवुड गायक शान की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर छात्र खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। बड़ी संख्या में छात्र स्टेज के पास पहुंच गए और गानों की धुन पर जमकर डांस किया।
किसी ने दोस्तों के साथ मस्ती की तो कोई अपने पसंदीदा गानों को गुनगुनाता नजर आया। शान के डांस नंबर शुरू होते ही युवाओं का जोश दोगुना हो गया। पूरे परिसर में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देती रही। छात्रों ने मोबाइल में इस यादगार शाम के पलों को भी कैद किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।