LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ गैस सिलिंडर, कानपुर में दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder के दाम बढ़े
दीपावली से पहले कानपुर में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों ...और पढ़ें

HighLights
व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ी
खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ सकता है असर
जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली से ठीक पहले गैस कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर कारोबारियों को झटका दिया है। एक नवंबर से लागू नई दरों के अनुसार 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 2832 रुपये से बढ़कर 2842.50 रुपये हो गई है। इसी तरह 19 किलो एक्स्ट्रा तेज सिलिंडर 2855 रुपये से बढ़कर 2865 रुपये का हो गया है।
केवल बड़े सिलिंडर ही नहीं, बल्कि छोटे व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। पांच किलो एफटीएल कनेक्शन सिलिंडर 1906.50 रुपये से बढ़कर 1909 रुपये और पांच किलो एफटीएल सिलिंडर 785.50 रुपये से बढ़कर 788 रुपये का हो गया है।
वहीं 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एफटीएल कनेक्शन सिलिंडर 4781 रुपये से बढ़कर 4785.50 रुपये तथा 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एफटीएल सिलिंडर 1595 रुपये से बढ़कर 1599.50 रुपये का हो गया है।
खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ सकता है असर
दीपावली के दौरान मिठाई, नमकीन, बेकरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय में व्यावसायिक गैस की खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में गैस की कीमतों में वृद्धि से कारोबारियों की संचालन लागत बढ़ेगी।
व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान पहले से ही कच्चे माल और श्रम की लागत बढ़ी हुई है। अब गैस महंगी होने से उत्पादन खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि बढ़ोतरी प्रति सिलिंडर बहुत अधिक नहीं है, लेकिन बड़ी मात्रा में गैस की खपत करने वाले प्रतिष्ठानों के लिए इसका सीधा असर लागत पर पड़ेगा। यदि अन्य खर्च भी इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में मिठाई, तैयार खाद्य पदार्थों और होटल-रेस्टोरेंट के व्यंजनों की कीमतों पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।