कानपुर-इटावा हाईवे पर अचानक हवा में उड़कर गिरने लगी 100 से अधिक टीन की चादरें, बाल-बाल बचे वाहन सवार
औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर एक ट्राले से 100 से अधिक टीन की चादरें सड़क पर बिखर गईं, जिससे करीब ...और पढ़ें
HighLights
कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्राले से गिरीं 100 से अधिक टीन की चादरें।
दयालपुर ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, जिससे यातायात एक घंटे रुका।
गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ, पुलिस ने सड़क साफ की।
जागरण संवाददाता, औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्राला में लदी टीन की चादरें अचानक सड़क पर फैल गईं। हादसा दयालपुर ओवरब्रिज से पहले हुआ। इससे वाहनों चालकों में अफरातफरी मच गई। जहां जो वाहन थे रुक गए।
कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्राला में लदी टीन की चादर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैल गई। तिरपाल से ढकी चादर रस्सियों से बंधी थीं, जो सर रंबल स्ट्रिप्स पर बाहर की ओर निकल सड़क पर आ गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 100 से अधिक चादर फैल जाने से इटावा से कानपुर की ओर आने वाले वाहन जहां के तहां ठहर गए। हादसा दयालपुर ओवरब्रिज से पहले हुआ।
ट्राला चालक के अनुसार वह फरीदाबाद से टीन की चादर लेकर कानपुर के लिए निकला था। हजारों क्विंटल वजन माल होने से उसे तिरपाल के नीचे ढकने के बाद रस्सियों से कस दिया गया था। आगे से चादर बाहर की ओर निकल गई और हाईवे पर जा गिरी।
उधर, हवा में उड़ते हुए चादर एक के बाद एक गिरने लगी। यह देख उसने ब्रेक लगा किनारे ट्राला खड़ा कर दिया। पीछे आ रहे वाहन सवार रुक गए। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी की। लोगों को सुरक्षित कर चादरों को उठवाने का कार्य किया गया।
करीब ढाई बजे तक यह मशक्कत चली। एक घंटे तक इटावा-कानपुर की सभी लेन प्रभावित रहीं। सिर्फ बाइकें निकल रही थीं । स्थिति सामान्य होने पर खड़े वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना कराया गया।
यह भी पढ़ें- कानपुर के कजड़नपुरवा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! 150 पुलिसकर्मियों ने ली 60 से 70 घरों की तलाशी, ड्रोन से निगरानी
यह भी पढ़ें- कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर के सचेंडी में मिला शव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।