विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में रुद्राग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, महिला मित्र और उसके परिवार पर हत्या का मुकदमा

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:13 PM (IST)

कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव खंडेलवाल की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पिता ने बेटे ...और पढ़ें

संभव की फाइल फोटो। स्वजन

संभव की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. कारोबारी के बेटे संभव खंडेलवाल की मौत पर नया मोड़।

  2. पिता ने महिला मित्र व परिवार पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. बिठूर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव खंडेलवाल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने बेटे की महिला मित्र, उसके मामा समेत परिवार के खिलाफ बिठूर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बिठूर के रुद्राग्रीन अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे संभव की करीब 70 फीट से पीठ के बल गिरकर मौत हो गई थी।

आरोप है कि युवती के मामा ने बीते माह बेटे से झगड़ा कर अपार्टमेंट में आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसे साजिश के तहत बुलाकर हत्या करके दुर्घटना दर्शायी गई है। उसके मोबाइल फोन से भी छेड़छाड़ की। नीचे गिरने से उसका चश्मा, मोबाइल फोन व घड़ी क्षतिग्रस्त नहीं हुए। जबकि पुलिस ने आरोपित परिवार, अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों व सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर इसे हादसा ही माना है। फिलहाल पुलिस अब एक बार फिर नए सिरे से जांच करेगी।

कौशलपुरी निवासी विशाल खंडेलवाल की गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग नाम से फर्म है। परिवार में पत्नी प्रीति, शादीशुदा बेटी काव्या व 22 वर्षीय इकलौता बेटा संभव थे। विशाल खंडेलवाल के मुताबिक, संभव 14 नवंबर की दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच त्योहार पर कार से मित्रों से मुलाकात करने जाने की बात कहकर निकला था।

शाम करीब 4:05 बजे उनके पास रुद्राग्रीन अपार्टमेंट के टावर-2 के एक फ्लैट में रहने वाले युवक ने बेटे के मोबाइल फोन से बताया कि संभव उसकी बालकनी से गिरकर घायल हो गया है। बिठूर के सिंहपुर स्थित पारस अस्पताल पहुंचो। वह अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में फोन करने वाला युवक, उसकी बहन, बहन की बेटी व बेटा भी थे।

घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की गई। उन लोगों ने बताया कि संभव फ्लैट में बच्चे के साथ वालीबाल खेल रहा था। खेलते हुए बालकनी में पहुंचा, जहां दीपावली के दीयों का तेल फैला था। फिसलने से वह तीन फीट ऊंची रेलिंग पार कर गिर गया, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। आरोप है कि उनके परिवार के अलग-अलग लोगों से पूछताछ करने पर भिन्नताएं मिलीं। बेटे को साजिशन बुलाकर उन सभी लोगों ने हत्या कर दुर्घटना दर्शायी है।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटना को लेकर सीसी कैमरे का एक वीडियो भी मिला था, जिसमें स्पष्ट हो रहा है कि संभव की मौत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई है। करीब 70 फीट की ऊंचाई से पीठ के बल गिरने से उसका सिर नहीं फूटा, लेकिन पसलियां टूटकर हार्ट और लिवर में घुस गई थीं। जांच के आधार पर ये हादसा लग रहा है।

दिवंगत संभव के पिता की तहरीर पर युवती और उनके परिवार के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नए सिरे से जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Politics: हर पीड़ित ही PDA है, 2027 चुनाव से बदलाव की शुरुआत होगी'... Kanpur सपा जिलाध्यक्ष ने बताया अपना एजेंडा

यह भी पढ़ें- कानपुर में रातभर धधकती रही इंक फैक्ट्री, सुबह फिर भड़की आग; 20 फैक्ट्री और हॉस्टल खाली, केमिकल ड्रम फटने से दहशत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।