शिवपाल यादव के कानपुर दौरे के बाद क्यों चर्चा में है ब्लैक कलर की फार्च्यूनर? डॉक्टर ने बताई सच्चाई
शिवपाल यादव के कानपुर दौरे के साथ ही एक काले रंग की फार्च्यूनर कार काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि डॉक्टर आनंद झा ने इस कार को शिवपाल यादव को गिफ्ट किया है जिसपर चाचाज गिफ्ट लिखा हुआ है। हालांकि डॉक्टर आनंद झा ने इस संबंध में कुछ और कहानी बताई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को काकादेव के डॉक्टर आनंद झा के कार्यक्रम में पहुंचे तो डॉक्टर झा की काले रंग की नई कार पूरे दिन चर्चा में रही। इसकी वजह कार के बोनट पर बड़े -बड़े अक्षरों में लिखा चाचाज गिफ्ट रहा।
इस कार को डॉक्टर झा की ओर से शिवपाल सिंह यादव को नई फाच्र्यूनर कार का उपहार माना जा रहा है। दूसरी ओर डॉक्टर झा ने इसे लोगों की गलतफहमी बताया है।
कार के ऊपर लिखा था चाचाज गिफ्ट
महाकुंभ में तैयारी से ज्यादा दिखावा : शिवपाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महाकुंभ में सरकार की ओर से आयोजन की तैयारी कम और दिखावा ज्यादा किया जा रहा है। महाकुंभ का इससे अच्छा आयोजन सपा सरकार में हुआ था। महाकुंभ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बजाय संतों को पहुंचना चाहिए।
उन्होंने एक देश एक चुनाव व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि यह भाजपा की लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है। ऐसा करने वालों को पहले चुनाव प्रक्रिया में पुलिस हस्तक्षेप खत्म कर निष्पक्ष व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
शिवपाल सिंह यादव शनिवार को यहां तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए। काकादेव के केएस ग्रांड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव ठीक नहीं है। इसका सपा विरोध करती है क्योंकि अगर कोई राज्य सरकार अल्पमत में आ गई तो वहां चुनाव का क्या विकल्प रहेगा। ऐसे में एक देश एक चुनाव का विधान लागू नहीं हो पाएगा। अगर चुनाव नहीं कराएंगे तो लोकतंत्र के स्थान पर अधिकारियों का शासन तंत्र काम करने लगेगा। विकास कार्य रुक जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद से भाजपा लोगों को वोट डालने से रोकती है। कानपुर के मतदाताओं धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने नसीम सोलंकी को जिताया। शिवपाल ने कहा कि मौका मिलने पर वह भी परिवार सहित महाकुंभ में जाकर स्नान करेंगे। काकादेव में ही सपा नेता राजीव कुमार सैनी के निवास पर पहुंचे।
महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव, शैलेंद्र यादव, ऋषि दुबे, संजय सिंह सेंगर, हरिओम पांडेय, पारुल तिवारी मौजूद रहे। इससे पहले उनका स्वागत नौबस्ता हाईवे पर सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।