Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SP प्रदेश अध्यक्ष ने BJP की कथनी और करनी में बताया अंतर, कहा- महंगाई बढ़ी, किसानों की आमदनी नहीं

    Naresh Uttam Patel in Unnao समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को उन्नाव पहुंचे थे। जिले में कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसार्ट और बांगरमऊ में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार कई प्रहार किए।

    By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Mon, 27 Sep 2021 09:02 PM (IST)
    Hero Image
    जनसभा को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल।

    उन्नाव, जेएनएन। Naresh Uttam Patel in Unnao समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। महंगाई से सब परेशान हैं। महंगाई तो बढ़ रही है, लेकिन किसानों की आमदनी नहीं बढ़ी। भाजपा जो कहती है, वो नहीं करती। अखिलेश यादव की कथनी-करनी में अंतर नहीं है। अब जनता भाजपा का परास्त कर सपा की सरकार बनाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौजवान, किसान, पटेल यात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसार्ट और बांगरमऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा, भाजपा ने किसानों और नौजवानों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थीं। किसानों की आय दोगुना करने और नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया। लेकिन, एक भी वादा पूरा न कर पाई। बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान और सरदार पटेल के त्याग-बलिदान को बचाने के लिए लोकतंत्र से भाजपा का खात्मा जरूरी है। प्रदेश की जनता अखिलेश की सरकार बनाकर भाजपा को परास्त करेगी। जिस तरह बंगाल के चुनाव में भाजपा हारी थी, उत्तर प्रदेश में भी यही होगा। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र  यादव ने चांदी का मुकुट देकर, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदय राज यादव, रामकुमार, बदलू खां, कृपाशंकर सिंह और सुंदर लाल कुरील आदि ने उनका स्वागत किया।  

    यह भी पढ़ें: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के काफिले से टकराकर महिला की मौत, परिवार ने हाईवे पर लगाया जाम

    सोहरामऊ से बांगरमऊ तक हुआ स्वागत: नौजवान, किसान, पटेल यात्रा का जिले की सीमा सोहरामऊ से लेकर बांगरमऊ तक सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सोहरामऊ में योगेश यादव, ताराचंद्र रावत, आशाखेड़ा में उत्तम चंद्र लोधी, भल्लाफार्म में कुलदीप यादव, टोल बैरियर के पास राजकुमार रावत, नवाबगंज चौकी के पास पूर्व डीआइजी हरीश रावत, अजगैन के सामने सेवकलाल रावत, बालेंद्र यादव, वशीरतगंज में पूर्व विधायक उदयराज यादव, दहीचौकी में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ङ्क्षसह यादव, पूर्व प्रमुख पुष्पा यादव, रामबहादुर, बाइपास पर पूर्व महिला सभा अध्यक्ष प्रभा यादव, नवीन मंडी के सामने सोनी ङ्क्षसह परिहार व अजीत ङ्क्षसह बाबी, बड़ा चौराहा पर सपा व्यापार सभा अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, पूर्व सपा महासचिव राजेश यादव ने कब्बाखेड़ा में यात्रा का स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लादा। इसके बाद रऊ, चकलवंशी, अटवा, सफीपुर, कालीमिट्टी और बांगरमऊ में स्वागत किया गया।