विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: रिंकू सिंह का दमदार शतक! नाबाद 118 रन बनाकर संभाली UP की पारी, गोवा के यश ने लिए 5 विकेट

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में रिंकू सिंह ने नाबाद 118 रनों की शतकीय पारी खेलकर ...और पढ़ें

ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी ट्राफी मुकाबला में शाट लगाते रिंकू सिंह व कैच पकड़ते गोवा के खिलाड़ी । जागरण

ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी ट्राफी मुकाबला में शाट लगाते रिंकू सिंह व कैच पकड़ते गोवा के खिलाड़ी । जागरण

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश की पहली पारी 71 ओवर में 202 रनों पर सिमटी, जवाब में गोवा ने 12 ओवर में बनाए 43 रन

  2. रिंकू ने खेली नाबाद 118 रनों की शतकीय पारी, गोवा की ओर से फिरकी गेंदबाज यश ने चटकाए पांच विकेट

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिहार पर पारी व 267 रनों की विशाल जीत हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम घरेलू मैदान में गोवा के सामने संघर्ष करती दिखी। स्पिनर की मददगार पिच पर पहले दिन ही गोवा के गेंदबाजों के सामने रिंकू सिंह (118) नाबाद और माधव कौशिक (45) को छोड़ कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।

गोवा के फिरकी गेंदबाज यश के पांच और ऋत्विक ने दो विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम 71 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई। जवाब में गोवा 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना चुका है।

रविवार को मुकाबले में टास जीतकर उत्तर प्रदेश के कप्तान आर्यन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसे गोवा के गेंदबाजों ने चौथे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (5) को आउट कर गलत साबित कर दिया। कप्तान आर्यन जुयाल (14) भी कुछ खास नहीं कर सके और ऋत्विक की पेस का शिकार हुए।

31 पर दो विकेट गिर जाने के बाद सबसे अनुभवी खिलाड़ी करन पिच पर आए और शून्य पर रन आउट हुए। 33 पर तीन विकेट गिर जाने के बाद रिंकू सिंह ने एक छोर से पारी को संभाला। लगातार गिरते विकेटों के बीच रिंकू ने संघर्ष जारी रखा और एक छोर से रन गति को बरकरार रखा। दूसरे छोर पर माधव (45) पर शुभम की गेंद पर पवेलियन लौटे।

इसके बाद स्पिनर की मददगार पिच पर गोवा के राइट आर्म स्पिनर यश ने जीशान अंसारी (2), कार्तिक यादव (6), कुनाल त्यागी (5), यश दयाल (0) व वंश चौधरी (4) को पवेलियन की राह दिखाकर उत्तर प्रदेश की पारी को संकट में डाला। हालांकि, एक छोर पर रणजी सीजन में बिहार के खिलाफ शतक जड़ चुके रिंकू ने संभलकर खेलते हुए शतकीय पारी खेली।

गेंदबाजी में यश के पांच और ऋत्विक ने दो विकेट विकेट चटकाए। उनका साथ शुभम और ललित ने एक-एक विकेट लेकर दिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक गोवा 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना चुकी है। पिच पर सुयश प्रभुदेसाई (12) और शिवेंद्र भुजबल (31) रन बनाकर खेल रहे हैं। गोवा अभी उत्तर प्रदेश से 159 रन पीछे चल रहा है। दूसरे दिन गोवा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश पर बढ़त बनाने का होगा।

नए सीजन में बिहार के खिलाफ रिंकू 112 रन की शतकीय पारी खेल चुके हैं। 168 गेंदों पर रिंकू ने आठ चौके व तीन छक्के लगाए थे। रविवार को ग्रीन पार्क में भी रिंकू ने उत्तर प्रदेश की पारी को संभाला। चार विकेट लगातार गिर जाने के बाद रिंकू ने 186 गेंदों पर 11 चौके व दो छक्के लगाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। एक छोर पर लगातार गिरते विकेट के बाद भी रिंकू अकेले ही डटे रहे। रिंकू की लगातार दो शतकीय पारी ने उनकी टेस्ट में वापसी की राह को मजबूती दी है।

यह भी पढ़ें- अवैध रिश्ते में रोड़ा बने पति को दी दर्दनाक मौत... ट्रेन से फेंककर मार डाला, कोर्ट के आदेश पर बहू और सिपाही सहित 12 पर केस

यह भी पढ़ें- Kanpur में 35 साल बाद UP Police बेनकाब, कानपुर में प्लाट न देने की रंजिश में रची गई फर्जी मुठभेड़ की कहानी