अवैध रिश्ते में रोड़ा बने पति को दी दर्दनाक मौत... ट्रेन से फेंककर मार डाला, कोर्ट के आदेश पर बहू और सिपाही सहित 12 पर केस
बिठूर के सेल्स मैनेजर की चलती ट्रेन से फेंककर हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 12 ...और पढ़ें

HighLights
उज्जैन में महाकाल दर्शन कराने के बहाने घर से ले जाने का आरोप, चार दिसंबर को रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव
बिठूर में दिवंगत के पिता ने कोर्ट के आदेश पर बहू के साथ 12 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
आरोप लगाया कि सिपाही के उसकी बहू के साथ अवैध संबंध, हत्या के बाद घर बहू के नाम कराने का दबाव
संवाद सहयोगी, बिठूर(कानपुर)। कानपुर में सेल्स मैनेजर की चलती ट्रेन से फेंककर हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने बहू और उसके साथी सिपाही सहित 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की तो कोर्ट में गुहार लगाई। अब सभी पर केस दर्ज किया गया।
बिठूर निवासी सेल्स मैनेजर की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सिपाही समेत सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या, अपहरण, साजिश, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने बहू और सिपाही के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
बिठूर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा अहमदाबाद की एक डिस्पोजल कंपनी में सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि एक दिसंबर 2025 की रात कल्याणपुर में यूपी-112 में तैनात रहा सिपाही राहुल कुमार उज्जैन में महाकाल के दर्शन कराने के बहाने उनके बेटे को घर से ले गया।
इसके बाद उसे श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली की ले जाया गया,आरोप है कि शिकोहाबाद क्षेत्र में कटौरा बुजुर्ग के पास चलती ट्रेन से फेंककर उसकी हत्या कर दी। चार दिसंबर को रेलवे ट्रैक के पास बेटे का शव मिला था।
सिपाही के बहू से थे अवैध संबंध
मृतक के पिता का आरोप है कि सिपाही राहुल कुमार के उनकी बहू से अवैध संबंध थे। इसी वजह से आरोपित उनके बेटे को रास्ते से हटाना चाहते थे।
मौत के बाद बहू के नाम संपत्ति करने के लिए पीटा
आरोप लगाया कि 18 दिसंबर को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और मकान की रजिस्ट्री बहू के नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई।
बिठूर थाने में शिकायत नहीं ली गई
दिवंगत के पिता के अनुसार, उन्होंने मामले की शिकायत कई बार बिठूर थाने में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
इन पर हत्या का आरोप
मामले में आरोपित अलीगढ़ निवासी आरोपित सिपाही राहुल कुमार, दिवंगत की पत्नी, चकेरी निवासी संदीप श्रीवास्तव, फतेहपुर निवासी शिवानंद, सीता, सूरज और चेतन को नामजद किया गया है। इसके अलावा पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।
बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Kanpur में 35 साल बाद UP Police बेनकाब, कानपुर में प्लाट न देने की रंजिश में रची गई फर्जी मुठभेड़ की कहानी
