Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली पर घर को रोशन करने वाली थी रजनी, लेकिन छा गया अंधेरा; जेठ-देवर ने मिलकर टुकड़ों में काट डाला, फिर…

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 04:41 PM (IST)

    देर शाम वापस आने के बाद रात में सोने से पहले उसको क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी की आखिरी रात होगी। उसने दीपावली की जो तैयारियां की थी वो सब धरी रह गईं। दीपावली पर घर जगमगाने की जगह उसकी जिंदगी की लौ ही बुझ गई। महाराजपुर हाथी गांव निवासी रजनी की हत्या गुरुवार रात उसके जेठ देवर सहित चार परिजनों ने गला दबाकर कर दी।

    Hero Image
    महाराजपुर के हाथीगांव में मृतका रजनी का घर। जागरण

    संवाद सहयोगी, महाराजपुर। महाराजपुर के हाथी गांव निवासी रजनी गुरुवार रात हत्या से पहले अपने घर को दीपावली में रोशनी से जगमगाने की तैयारियां कर रही थी। गुरुवार को वह शहर गई थी। वहां से त्योहार के मद्देनजर काफी खरीदारी कर सामान लाई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर शाम वापस आने के बाद रात में सोने से पहले उसको क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी की आखिरी रात होगी। उसने दीपावली की जो तैयारियां की थी वो सब धरी रह गईं। दीपावली पर घर जगमगाने की जगह उसकी जिंदगी की लौ ही बुझ गई।

    यह है पूरा मामला

    महाराजपुर हाथी गांव निवासी रजनी की हत्या गुरुवार रात उसके जेठ, देवर सहित चार परिजनों ने गला दबाकर कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    शहर से सामान लेकर आई थी रजनी

    गुरुवार रात हत्या से पहले रजनी ने दीपावली पर घर को सजाने व रोशनी से जगमगाने की पूरी तैयारी कर ली थी। रजनी गुरुवार सुबह शहर गई थी और त्योहार के मद्देनजर काफी सामान लेकर आई थी। देर शाम घर वापस आकर भोजन आदि करने के बाद वो सो गई। देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

    लोगों ने भी जताया अफसोस

    शुक्रवार व शनिवार को जो लोग भी रजनी के घर के अंदर गए वो शहर से खरीदारी कर लाए गए झोलों में रखे उसके सामान को देखकर यही कहते रहे कि क्या पता था कि वो दीपावली पर उसका घर जगमगाने की बजाय अंधेरे में डूब जाएगा।

    रजनी की नजदीकी एक महिला ने बताया कि उसकी मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। घर पर सौतेली मां होने के चलते ससुरालीजनों की प्रताड़ना व तानों को सहने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं था।

    फरार सियाराम की पुलिस कर रही तलाश

    रजनी की हत्या के तीन आरोपियों को तो पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन चौथा आरोपी सियाराम अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें: UP News: कासगंज में धरा गया हिस्ट्रीशीटर 'जग्गा', दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार; 25 हजार का था इनाम घोषित