विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panki Power Plant: पनकी पावर प्लांट बिजली उत्पादन के साथ ही भूजल को भी करेगा सुरक्षित

By rahul shuklaEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 04 Dec 2023 02:44 PM (IST)

Panki Power Plant पनकी पावर प्लांट 660 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ ही भूगर्भ जल भी सुरक्षित करेगा। इसके लिए ...और पढ़ें

बिजली उत्पादन के साथ ही भूजल को भी सुरक्षित करेगा पावर प्लांट
बिजली उत्पादन के साथ ही भूजल को भी सुरक्षित करेगा पावर प्लांट

जागरण संवाददाता, कानपुर। Panki Power Plant: पनकी पावर प्लांट 660 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ ही भूगर्भ जल भी सुरक्षित करेगा। इसके लिए सीएसआर फंड से 10 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। हर साल एक पार्क में एक करोड़ लीटर बरसात के पानी का संरक्षण होगा।

इससे पार्क की सिंचाई का कार्य भी होता रहेगा और करीब दो दर्जन मुहल्लों का भूगर्भ जल भी बढ़ेगा। इसको लेकर यूपी स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड के निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता एके झा ने नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को पत्र भेजकर पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए अनुमति प्रमाण पत्र मांगा है। इस बाबत नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इन पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी

अंबेडकरपुरम कल्याणपुर के सामने पार्क, हनुमान पार्क कौशलपुरी, माधव वाटिका केशवपुरम कल्याणपुर, आनंदधाम मंदिर पार्क आनंदपुरी, केशव मधुवन पार्क केशव नगर, तुलसी विहार उद्यान पार्क साकेत नगर, केडीए सिग्नेचर ग्रीन्स विकास नगर, बाला जी पार्क वाई ब्लाक किदवईनगर, जे टू पार्क विजय नगर और एसजीएम पार्क इंदिरा नगर।

यह भी पढ़ें - CSA Ragging Case: रैगिंग का आरोप लगाने वाले छात्र के ही खून में मिला अल्कोहल; चाकू से हमले की नहीं हुई पुष्टि