विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train : कानपुर से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनें, तैयारियां हुई पूरी; होगा भव्य समारोह

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 15 Dec 2023 10:55 AM (IST)

Vande Bharat सेंट्रल स्टेशन के रास्ते तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दूसरी ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारी पूरी ...और पढ़ें

कानपुर से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनें, तैयारियां हुई पूरी
कानपुर से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनें, तैयारियां हुई पूरी

जागरण संवाददाता, कानपुर। सेंट्रल स्टेशन के रास्ते तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दूसरी ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए रेलवे दो दिन भव्य समारोह करेगा। इस समारोह में स्थानीय सांसदों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। इसके लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। रेल अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ट्रेन के आने पर यात्रियों का भी स्वागत होगा।

कहा से कहां तक चलेंगी नई ट्रेनें

  • नई दिल्ली से वाया कानपुर सेंट्रल
  • लखनऊ होते हुए रामनगरी अयोध्या 
  • प्रयागराज से आगरा
  • वाराणसी से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी
  • नई दिल्ली से दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक नई ट्रेनें चलाई जानी है।

खबरों की मानें तो नई वंदे भारत वाराणसी से सुबह छह बजे खुलकर नई दिल्ली के लिए वाया प्रयागराज, कानपुर के रास्ते दोपहर में दो बजे पहुंचेगी।

आयोजित होगा समारोह

नई ट्रेनें चलाने के लिए 18 और 30 दिसंबर को पहले चरण में समारोह आयोजित किया जाना है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों समेत सेंट्रल स्टेशन भी शामिल है। स्थानीय अधिकारी समारोह की भव्यता के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं। ट्रेनों पर पहली बार आने वाले यात्रियों को भी फूल देकर सम्मानित किया जाएगा।

ट्रेन की बताई जाएंगी खूबियां

सेंट्रल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियां भी बताई जाएंगी। रेलवे अधिकारी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी गुरुवार को भी तैयारी करते दिखे। उन्होंने बताया कि दो दिन ट्रेनों के आने-जाने पर भव्य समारोह किए जाने हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Kanpur: दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोस दिया गया फ्रिज में रखा बासी खाना, जमकर हुआ हंगामा