Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CSJM University का कमाल ! 100 नंबर के प्रश्नपत्र में छात्र को मिले 145 अंक Kanpur News

    By AbhishekEdited By:
    Updated: Thu, 29 Aug 2019 11:24 AM (IST)

    मार्कशीट में गलत अंकों से बढ़ी छात्र-छात्राओं की मुश्किल 100 अंकों के पेपर में आए इससे अधिक नंबर। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    CSJM University का कमाल ! 100 नंबर के प्रश्नपत्र में छात्र को मिले 145 अंक Kanpur News

    कानपुर, [समीर दीक्षित]। बड़ी तादाद में छात्रों को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में अंकों की ऐसी रेवडिय़ां बांटी गईं कि पूर्णांक के मानक ही पीछे छूट गए। ये तब हुआ जबकि विवि प्रशासन हाईटेक सिस्टम का दावा करता है। इस चूक ने छात्र-छात्राओं की मुश्किलें विवि ने बढ़ा दी हैं। एक तो छात्र-छात्राओं का परिणाम तय समय से काफी देर से जारी किया गया। इसके बाद अंकों में यह गोलमाल हो गया। अब इसका खामियाजा भी छात्र ही भुगतेंगे। उन्हें अपने सही अंक जानने और सही मार्कशीट के लिए विवि के चक्कर काटने होंगे।
    महज बानगी हैं यह तीन मामले 
    केस एक
    नाम-अश्विनी प्रताप सिंह।
    कॉलेज- डीएसएन पीजी कॉलेज उन्नाव।
    कक्षा- बीए प्रथम वर्ष।
    हिंदी लैंग्वेज-100 में 145 अंक
    इंग्लिश लैंग्वेज-100 में 134
    संस्कृत-100 में 127
    केस दो
    नाम-आशीष गौतम।
    कॉलेज- डीएसएन पीजी कॉलेज उन्नाव।
    कक्षा- बीए प्रथम वर्ष रेग्युलर।
    हिंदी लैंग्वेज-100 में से 103।
    केस तीन
    नाम- आस्था भारती।
    कक्षा-बीए प्रथम वर्ष।
    कॉलेज-डीएसएन पीजी कॉलेज उन्नाव।
    इंग्लिश लैंग्वेज-100 में 134 अंक।
    हिंदी लिट्रेचर में 100 में 107 अंक।
    इंग्लिश लिट्रेचर में 100 में 112 अंक।

    जिम्मेदारों का क्या है कहना

    प्रैक्टिकल के अंक गलत तरीके से विषय के पूर्णांक के साथ जुड़ गए हैं। इसकी वजह से नंबर ज्यादा दिख रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं के अंक गलत चढ़े हैं, उनकी मार्कशीट दुरुस्त कराकर दी जाएगी।

    -डॉ. अनिल यादव, परीक्षा नियंत्रक, सीएसजेएम विवि

    इस मामले की जानकारी नहीं है। गुरुवार को इसके बारे में पता करेंगे। किसी छात्र-छात्रा को गलत मार्कशीट नहीं मिलेगी।

    -प्रो. नीलिमा गुप्ता, कुलपति सीएसजेएम विश्वविद्यालय