Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस हिरासत में युवक ने चकेरी थाने में ब्लैड से काटी गर्दन, चोर समझकर पीटा था ग्रामीणों ने

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:58 PM (IST)

    कानपुर के चकेरी थाने में पुलिस हिरासत में एक युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर पीटा था जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

    Hero Image
    चकेरी थाने में आत्महत्या का प्रयास किया युवक ने।

    संवाद सहयोगी,जागरण, महाराजपुर(कानपुर)। पुलिस अभिरक्षा में जान देने और आत्महत्या का प्रयास करने के पूर्व में भी कई मामले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही कम नहीं हो रही है। गुरुवार को ही रावतपुर थाने के शौचालय में युवक के फंदा लगा जान दे दी थी और उसके बाद अब शुक्रवार शाम भी पुलिस अभिरक्षा में एक युवक ने चकेरी थाने में ब्लेड से गर्दन काट जान देने का प्रयास किया है। उसे खून से लथपथ देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसे कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएलआर अस्पताल भेजा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को ग्रामीणों ने युवक को चाेर समझकर पकड़ा और पीटकर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने उस समय उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर पुलिस उससे पूछताछ के लिए चकेरी थाने ले गई थी।

    महाराजपुर के फत्तेपुरवा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को चोर समझकर पीटकर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस घायल युवक को पहले कांशीराम अस्पताल फिर एलएलआर अस्पताल ( हैलट) रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को उपचार के बाद महाराजपुर थाना पुलिस उसे अस्पताल से थाने ले आई।

    पूछताछ के दौरान उसने चकेरी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के बारे में जानकारी दी। इस पर महाराजपुर थाने में तैनात दारोगा शैलेंद्र एक सिपाही के साथ अपनी निजी कार से शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवक को चकेरी थाने लेकर पहुंचे। दारोगा और सिपाही थाने में कुछ जानकारी कर रहे थे। तभी युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली, जिससे खून से लथपथ युवक अचेत होकर गिर पड़ा।

    ये देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे लेकर कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। महाराजपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया करीब 24 वर्षीय युवक ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णा बताया था। अपने कुछ साथियों के बारे मे उसने जानकारी दी, लेकिन अपने घर का पता उसने नहीं बताया। दारोगा शैलेंद्र युवक को लेकर चकेरी थाने गए थे। वह रजिस्टर में कुछ जानकारी करने लगे। तभी युवक ने ब्लेड गर्दन में मार ली। उसका इलाज चल रहा है।

    युवक को पीटने में दो नामजद व 24 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

    फत्तेपुरवा मोड़ स्थित पंच होटल के पास किदवई नगर निवासी हर्षित गुप्ता का फर्महाउस है। गुरुवार शाम एक संदिग्ध युवक को फार्म हाउस के बगल में पकड़कर पीटा गया था।लोगों का आरोप था कि युवक चोरी कर भाग रहा था।मरणासन्न हालत में युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि 112 पर कंट्रोल रूम फोन कर जानकारी देने वाले एचएल कालोनी निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने अपने साथी महाराजपुर गंगागंज निवासी कल्लू कुशवाहा व चार अन्य लोगों के साथ मिलकर अफवाह फैलाई गई और मारपीट की गई। आरोपित अनिल मिश्रा व कल्लू कुशवाहा गुप्ता फार्म हाउस में काम करते हैं।इनके साथ अन्य मजदूर भी रहते हैं। दारोगा सुनील की तहरीर पर अनिल मिश्रा, कल्लू कुशवाहा , चार अज्ञात मजदूर व लगभग 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया अज्ञात आरोपितों की पहचान कराई जा रही है।