विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य बोले, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, सपा का अपराधियों से गठजोड़

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:58 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कानपुर में कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्ट और सपा को अपराधियों से जुड़ी पार्टी बताते हुए संगठन में गुटबाजी से इनकार किया।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या। सौ.क्षेत्रीय कार्यालय भाजपा

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या। सौ.क्षेत्रीय कार्यालय भाजपा

HighLights

  1. भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

  2. कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, सपा अपराधियों से गठजोड़ करती है।

  3. योगी सरकार में अपराधी पस्त, जनता मस्त है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों के दौरे शुरू हो गए है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष लाल सिंह आर्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करने आए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

वहीं विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, जबकि समाजवादी पार्टी अपराधियों से गठजोड़ करने वाली पार्टी है। सपा की सरकार बनने की आशंका मात्र से प्रदेश की जनता और व्यापारी वर्ग चिंतित हो उठते हैं। योगी सरकार में अपराधी पस्त हैं और जनता मस्त है।

केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बातचीत करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा शासनकाल की अराजकता और अपराध के दौर को देख चुकी है। अब वह दोबारा उस स्थिति में नहीं लौटना चाहती। सपा नेताओं की बयानबाजी से उनकी मानसिकता सामने आ रही है।

भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह अनुशासित संगठन है। नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने में जुट जाएंगे। भाजपा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि देश के 22 राज्यों में भाजपा अथवा उसके गठबंधन की सरकारें हैं।

उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान की जानकारी दी। बताया कि समरसता संकल्प यात्रा 29 नवंबर को इटावा पहुंचेगी। 30 नवंबर को औरैया में आयोजन के बाद शाम चार बजे कानपुर पहुंचेगी।

यहां कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता संबोधित करेंगे। इससे पहले यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Gold: रेनियम पाउडर मिलावट ने बढ़ाई कानपुर के ज्वेलर्स और ग्राहकों की चिंता, चीन से आ रहा बेरोकटोक

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए कानपुर में यातायात व्यवस्था बदली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।