Kartik Purnima: गंगा स्नान के लिए कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, जानें पूरा रूट प्लान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के कारण कानपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

HighLights
भारी वाहनों के मार्ग गंगा स्नान तक परिवर्तित रहेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था।
यातायात संबंधी जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर आज गंगा स्नान के चलते शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि गंगा स्नान के चलते कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात संबंधी समस्या या जानकारी के लिए यातायात कंट्रोल रूम का नंबर 9305104340 जारी किया गया है। इसके अलावा ग्रीन कारिडोर सेल के लिए 9454402413 और ट्रैफिक हेल्पलाइन के लिए 9305104387 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
इस तरह लागू रहेगा डायवर्जन
- बिल्हौर से आने वाले भारी और मध्यम वाहन नानामऊ तिराहे से बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे, ये वाहन नानामाऊ तिराहे से अरौल (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) होते हुए जायेंगे।
- अरौल से आने वाले भारी और मध्यम वाहन बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे, ये वाहन नानामऊ तिराहे से यू-टर्न लेकर अरौल (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) होकर जायेंगे।
- शिवराजपुर की तरफ से आने वाले भारी और मध्यम वाहन बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे, ये वाहन नानामऊ तिराहे से अरौल (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) होकर जायेंगे।
- उन्नाव से परियर पुल होते हुए कोई भी मध्यम और भारी वाहन जिन्हें चौबेपुर जाना है परियर पुल होते हुये बिठूर शनिदेव चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन गंगा बैराज से मंधना होते हुए जा सकेंगे।
- चौबेपुर से भारी और मध्यम भारी वाहन शनिदेव चौराहा बिठूर की ओर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन वाहन मंधना गंगा-बैराज होते हुए जा सकेंगे।
- मंधना चौराहे की ओर से आने वाले भारी और मध्यम वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहा से गंगा-बैराज होते हुए जायेंगे।
- मंधना और कल्याणपुर की ओर से आने वाले भारी और मध्यम वाहन यश कोठारी चौराहा से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज की ओर से जा सकेंगे।
- यश कोठारी चौराहे से चार पहिया छह पहिया अथवा अन्य बडे सवारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से बिठूर की ओर जा सकेंगे।
- गंगा बैराज से कोई भारी और मध्यम वाहन अटल घाट कर्बला की ओर नहीं जा सकेंगे। ये ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहा होते हुए कल्याणपुर से होकर जा सकेंगे। - मैनावती मार्ग एवं कंपनी बाग की ओर से कोई भारी या मध्यम वाहन कर्बला या गंगाबैराज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जीटी रोड होते हुए रामादेवी या कल्याणपुर की ओर से जा सकेंगे।
- कंपनी चौराहे से वीआईपी रोड होते हुए बीमा चौराहा एवं जाजमऊ तक कोई भी भारी या मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जीटी रोड होते हुए रामादेवी एवं कल्याणपुर होते हुए जा सकेंगे।
- बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भारी या मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे।
- फूलबाग चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिने मुड़कर सरसैय्याघाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन वाहन बड़ा चौराहा होते हुए जायेंगे।
- कानपुर से शुक्लागंज उन्नाव की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नया गंगा पुल होते हुए शुक्लागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन झाड़ी बाबा चौराहा से नरोना चौराहा होते हुए जाजमऊ गंगा पुल से जा सकेंगे।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- उन्नाव सीमा परियर पुल की ओर से आने वाले वाहन ध्रुव टीला मार्ग पर बांए किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन शनिदेव चौराहे से बस पार्किंग या कार पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- ब्लूवर्ड तिराहे से बिठूर की ओर आने वाले वाहन चुंगी चौराहे से पहले मां पीतांबरा मंदिर के सामने बस पार्किंग एवं बैरियर स्थल के बगल में फार्म हाउस के अंदर कार एवं बाइक व साइकिल पार्किंग में वाहनों को खड़ा करेंगे।
- परमट घाट पर कंपनी या रावतपुर आदि मार्गो से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को बक्कल पार्किंग में पार्क करेंगे।
- फूलबाग, पुलिस लाइन मार्ग होते हुये परमट मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- कंपनी बाग एवं मैनावती मार्ग से अटलघाट या गंगा-बैराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क की ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
- फूलबाग, बडा चौराहा से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सरसैय्याघाट से चेतना चौराहा के दोंनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- सिद्धनाथघाट जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को घाट से पूर्व पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क करेंगे