न्यू कानपुर सिटी योजना का प्रथम फेज लांच करने की तैयारी, EWS फ्लैट बनाकर देगा KDA; कम कीमत में मिलेगा अपना आशियाना
केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना का पहला चरण लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें भूखंडों की बिक्री के लिए ...और पढ़ें
-1794921309958_m.webp)
न्यू कानपुर सिटी।
HighLights
केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना का प्रथम चरण लॉन्च करेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनेंगे।
भूखंडों की कीमत 40-45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना का प्रथम फेज लांच करने जा रहा है। योजना में भूखंडों की बिक्री के लेकर कीमत तय होनी है। कम से कम दाम रखने की मशक्कत चल रही है। 40 हजार रुपये से 45 हजार रुपये के बीच में प्रति वर्ग मीटर की दर से दाम तय करने की लेकर मंथन चल रहा है।
वहीं दाम ज्यादा होने के कारण ईडब्ल्यूएस के भूखंड काटने की जगह एक बड़े से प्लांट में ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा फ्लैट बन सकेंगे। इससे दाम भी काम होगे। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी योजना में अपना आशियाना बना सके।
मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए 151.31 हेक्टेयर में न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। तीन फेज में योजना लाई जा रही है। पहला फेज 56 हेक्टेयर में लाया जा रहा है। इसमें 493 भूखंड विकसित किए जाएगे।
योजना में वर्तमान समय में 89.69 हेक्टेयर जमीन में 65 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो गया है। साथ ही 183.50 करोड़ रुपये से योजना में विकास कार्य कराए जाने है। इसमें 75 करोड़ रुपये से पेयजल, सीवर, ड्रेनेज और सड़क का निर्माण हो रहा है। साथ ही बची जमीन का भी अधिग्रहण हो रहा है।
योजना में जमीन बिक्री की कास्ट 50 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर आ रही है। कास्ट कम करने के लिए केडीए का अमला जुटा है। इसको 40 से 45 हजार वर्ग मीटर लाने की तैयारी ही हो रही है। केडीए ने योजना लांच करने के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा है। वर्ष 1996 से योजना का धरातल प लायी जा रही है। अब योजना धरातल पर आती नजर आ रही है।
केडीए के अधिशासी अभियंता अमन तिवारी ने बताया कि जमीन की कास्ट को देखते हुए ईडब्ल्यूएस के भूखंड काटने की जगह एक बड़े से भूखंड में ईडब्ल्यूएस के फ्लैट का निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को सस्ते में भवन मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।