विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर बिठूर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धा का महाकुंभ, ब्रह्मावर्त से छप्पर घाट तक दिखी रौनक

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:43 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिठूर के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया और मंदिरों में दर्शन कर देव दीपावली भी मनाई।

सरसैया घाट में स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

सरसैया घाट में स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

HighLights

  1. हजारों श्रद्धालुओं ने बिठूर के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।

  2. ब्रह्मावर्त, गुदारा सहित प्रमुख घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ रही।

  3. श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य और मंदिरों में पूजा की।

संवाद सहयोगी, बिठूर (कानपुर)। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को बिठूर के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर पहर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। ब्रह्मावर्त घाट, गुदारा घाट, छप्पर घाट और रानी लक्ष्मीबाई घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोर तैनात रहे श्रद्धालुओ को रानी लक्ष्मीबाई चौराहे से दो किलोमीटर तक पैदल चलकर गंगा स्नान करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दूध, दही, फूल और फल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ब्रह्मेश्वर महादेव और महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। कानपुर नगर, देहात, उन्नाव, बांदा,जालौन, समेत अन्य जनपदों से श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से बिठूर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया और जरूरतमंदों को वस्त्र व आवश्यक सामान वितरित किए।

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

आचार्य आशुतोष द्विवेदी ने बताया कार्तिक पूर्णिमा वर्ष की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है भक्त देव दीपावली भी मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में मेफेड्रोन तस्कर गिरोह के तीन और साथी गिरफ्तार, सरगना का अंडरवर्ड डान दाउद से कनेक्शन

यह भी पढ़ें- Kanpur में खाकी का गजब का रौब! पहले मुझे समझो फिर लगेगी सैंडविच की दुकान...दुकानदार ने चौकी प्रभारी पर लगाए दबंगई का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।