विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Zoo में सांप के काटने से नर वालाबी की गई जान, 6 महीने पहले मादा की भी हो चुकी मौत

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:07 PM (IST)

कानपुर चिड़ियाघर में एक नर वालाबी की सांप के काटने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण मिले हैं। मौत की पुष्टि के लिए नमूने आइवीआरआइ बरेली भेजे गए हैं, जबकि छह महीने पहले मादा वालाबी की भी मौत हुई थी।

वालाबी की फाइल फोटो। चिड़ियाघर प्रशासन

वालाबी की फाइल फोटो। चिड़ियाघर प्रशासन

HighLights

  1. कानपुर चिड़ियाघर में नर वालाबी की सांप काटने से मौत।

  2. पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण, नमूने बरेली भेजे गए।

  3. छह महीने पहले मादा वालाबी की भी हो चुकी मौत।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में सांप के काटने से आस्ट्रेलियन नर वालाबी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिले हैं। मौत की असली वजह की पुष्टि के लिए शव के नमूने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ), बरेली भेजे जाएंगे। करीब छह महीने पहले मादा वालाबी की भी मौत हो गई थी।

चिड़ियाघर में वनतारा से 2023 में वालाबी का जोड़ा लाया गया था। छह महीने पहले संक्रमण से मादा वालाबी की मौत के बाद अब नर वालाबी की मौत हो गई। चिड़ियाघर के डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया तो शरीर में जहर के लक्षण मिले हैं। चिड़ियाघर के डा. नासिर ने आशंका जताई कि वालाबी की मौत सांप के काटने से हुई है। उसके शरीर पर दांत के निशान मिले हैं। मौत की असली वजह पता करने के लिए बिसरा बरेली भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। डा. नासिर ने बताया कि चिड़ियाघर में अब तीन वालाबी हैं।

क्या होते हैं वालाबी

वालाबी छोटे से मध्यम आकार का एक स्तनधारी जीव है, जो कंगारू परिवार से संबंधित है। मुख्य रूप से आस्ट्रेलिया व न्यू गिनी में पाया जाने वाला यज जानवर आकार में कंगारू से छोटा होता है और घने जंगलों व झाड़ियों में तेजी से चलने के लिए जाना जाता है।

 

तेंदुए और हिरण की भी हो चुकी मौत

इसी महीने कानपुर चिड़ियाघर में 13 वर्षीय नर तेंदुआ मुराद की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वहीं सितंबर में तीन काले हिरणों की मौत हो गई थी, जिसका कारण पेट में कृमि संक्रमण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां जानें ट्रेन और रूट का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में अब AI से होगा शोध प्रबंधन, 72 घंटे में दूर होंगी शोधार्थियों की शिकायतें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।