रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां जानें ट्रेन और रूट का पूरा शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन और फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर, रक्सौल, गोरखपुर, छपरा से विभिन्न गंतव्यों तक जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं, जिनका पूरा शेड्यूल और रूट जारी किया गया है।

HighLights
रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं।
मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, छपरा से कई ट्रेनें शामिल हैं।
कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर-हड़पस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, छपरा-उधना जंक्शन एक्सप्रेस शामिल हैं।
सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन नंबर 05211/05212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर को एक फेरा लेगी। वहीं आनंद विहार से ये ट्रेन 23 नवंबर को चलेगी। ये ट्रेन मुजफ्फरपुर से सोनपुर, पाटलीपुत्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी आएगी। यहां से ये ट्रेन गाजियाबाद होते हुए आनंदविहार पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर से 23 नवंबर को एक फेरे लेगी।
इसके अलावा बांद्रा से ये ट्रेन 25 नवंबर को निकलेगी। ये ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशानगर होते हुए कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से ये ट्रेन टुंडला, आगरा ईदगाह, भवानी मंडी, रतलाम, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05093/05094 गोरखपुर–हडपसर स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा की गई है। ये ट्रेन गोरखपुर से 24 नवंबर को एक फेरे के लिए चलेगी। वहीं हडपसर से 26 नवंबर को ट्रेन संचालित होगी। ये ट्रेन गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से ऊरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, मनमाड, अहमदनगर के रास्ते हडपसर पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 05019/05020 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 24 नवंबर को चलेगी। वापसी में ये ट्रेन 25 नवंबर को आएगी। ये ट्रेन भी कानपुर सेंट्रल के रास्ते निकलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 05097/05098 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर को गोरखपुर से चलेगी। लोकमान्य तिलक से ये ट्रेन 27 नवंबर को निकलेगी। ये ट्रेन गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से झांसी, भोपाल, भुसावल, नासिक रोड होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 05185/05186 छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन छपरा से 25 नवंबर को चलेगी। वापसी में ये ट्रेन बांद्रा से 27 नवंबर को संचालित होगी। छपरा से निकलकर ये ट्रेन सीवान, गाजीपुर सिटी, मऊ, आजमगढ़, बनारस, प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी आएगी। यहां से ये ट्रेन निकलकर टुंडला, कोटा होते हुए बांद्रा तक जाएगी।
स्पेशल ट्रेनों का विवरण
| ट्रेन नंबर व नाम | संचालन तिथि व मार्ग विवरण |
|---|---|
| 05211/05212 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल | तिथि: मुजफ्फरपुर से 22 नवंबर (एक फेरा) तथा आनंद विहार से 23 नवंबर। मार्ग: मुजफ्फरपुर से सोनपुर, पाटलीपुत्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी और फिर गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार। |
| 05091/05092 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल | तिथि: गोरखपुर से 23 नवंबर (एक फेरा) तथा बांद्रा से 25 नवंबर। मार्ग: गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर होते हुए कानपुर सेंट्रल; आगे टुंडला, आगरा ईदगाह, भवानी मंडी, रतलाम, बोरीवली होते हुए बांद्रा। |
| 05093/05094 गोरखपुर - हडपसर स्पेशल | तिथि: गोरखपुर से 24 नवंबर (एक फेरा) तथा हडपसर से 26 नवंबर। मार्ग: गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल; आगे उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, मनमाड, अहमदनगर के रास्ते हडपसर। |
| 05019/05020 गोरखपुर - दिल्ली विशेष ट्रेन | तिथि: 24 नवंबर को संचालन तथा वापसी में 25 नवंबर। मार्ग: कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालन। |
| 05097/05098 गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल | तिथि: गोरखपुर से 25 नवंबर तथा लोकमान्य तिलक से 27 नवंबर। मार्ग: गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल; आगे झांसी, भोपाल, भुसावल, नासिक रोड होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस। |
| 05185/05186 छपरा - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल | तिथि: छपरा से 25 नवंबर तथा वापसी में बांद्रा से 27 नवंबर। मार्ग: छपरा से सीवान, गाजीपुर सिटी, मऊ, आजमगढ़, बनारस, प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी; आगे टुंडला, कोटा होते हुए बांद्रा। |
यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में अब AI से होगा शोध प्रबंधन, 72 घंटे में दूर होंगी शोधार्थियों की शिकायतें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।