Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: कानपुर चिड़ियाघर में गोरखपुर से लाए गए शेर पटौदी की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

    कानपुर चिड़ियाघर में गोरखपुर से लाए गए शेर पटौदी की मौत हो गई। उसने खाना छोड़ दिया था और उसे ड्रिप से दवाई दी जा रही थी। आशंका है कि उसे बर्ड फ्लू हो सकता है जिसके लिए खून के नमूने भोपाल भेजे गए हैं। चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा है।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 15 May 2025 10:12 AM (IST)
    Hero Image
    बर्ड फ्लू को लेकर चिड़ियाघर बंद होने के बाद मास्क लगाकर गेट पर तैनात कर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गोरखपुर से शहर के चिड़ियाघर लाए गए शेर पटौदी की मौत हो गई है। उसने खाना छोड़ दिया था,बहुत कम मात्रा में पानी पी रहा था। शेर को ड्रिप से दवाई चढ़ाई जा रही थी। शेर के खून के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल भेजे गए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी की शेर को बर्डफ्लू था अथवा नहीं। शेर की मौत के बाद चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ दी गई है। पूरे परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा है। जानवरों की व्यवहार पर नजर रखी जा रही है, नियमित जांच की जा रही है।

    गोरखपुर के चिड़ियाघर में बीमार शेर पटौदी को कानपुर चिडियाघर में इलाज के लिए रविवार को कानपुर भेजा गया था। उसके लीवर में संक्रमण था। गोरखपुर में उसका इलाज बरेली स्थित इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम कर रही थी। उसकी हालात में सुधार नहीं हो रहा था।

    इसे भी पढ़ें- Bird Flu: शेर, भालू, तेंदुआ समेत 13 वन्यजीवों का नमूना भेजा गया भोपाल, बाघिन शक्ति की हो चुकी है मौत

    बर्ड फ्लू को लेकर चिड़ियाघर परिसर में दवा का छिड़काव करता कर्मी। चिड़ियाघर प्रबंधन


    प्रदेश के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डा. अरुण कुमार सक्सेना के निर्देश पर उसे कानपुर चिड़ियाघर में इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। पटौदी लगभग 15 वर्ष का है। शेर की औसत आयु भी इतनी होती है। पटौदी काफी कमजोर था।

    इसे भी पढ़ें- Bird Flu: गोरखपुर के बाद कानपुर चिड़ियाघर भी कुछ दिनों के लिए बंद, सभी 1200 जानवरों की हो रही जांच

    वहीं गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल से आई उसकी विसरा जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि शेर को भी बर्डफ्लू हो सकता है।