Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bird Flu: गोरखपुर के बाद कानपुर चिड़ियाघर भी कुछ दिनों के लिए बंद, सभी 1200 जानवरों की हो रही जांच

    Updated: Tue, 13 May 2025 05:54 PM (IST)

    गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सावधानी बरतते हुए बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी जानवर में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। चिड़ियाघर में जानवरों की जांच की जा रही है और बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    बर्ड फ्लू की आशंका से चिड़ियाघर को बंद किया गया। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्डफ्लू मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी किसी जानवर में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में कई जानवरों में बर्डफ्लू के वायरस पाए गए थे। अन्य स्थानों पर इसके फैलने की आशंका के चलते ही शासन के निर्देश पर चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया है। जानवरों की जांच की जा रही है।

    चिड़ियाघर में 1200 से ज्यादा जानवर हैं

    बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में 1200 सबसे अधिक जानवर हैं। चिड़ियाघर में दोपहर एक बजे के बाद लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। टिकट काउंटर बंद कर दिए गए। लोगों से कहा गया कि फिलहाल चिड़ियाघर अभी नहीं खुलेगा।

    क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि दर्शकों के लिए चिड़ियाघर बंद रहेगा। चिड़ियाघर में जानवरों की जांच की जा रही है। बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। अभी किसी जानवर में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

    इसे भी पढ़ें - Bird Flu से हुई थी बाघिन शक्ति की मौत, सात दिन के लिए बंद किया गोरखपुर चिड़ियाघर