विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर चिड़ियाघर में तेंदुए मुराद की हार्ट अटैक से मौत, सेप्टीसीमिया भी था कारण

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:07 PM (IST)

कानपुर चिड़ियाघर में बुधवार को लगभग 13 वर्षीय नर तेंदुआ मुराद की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। दो महीने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. तेंदुए मुराद की कानपुर चिड़ियाघर में कार्डियक अरेस्ट से मौत।

  2. दो महीने पहले मुरादाबाद से रेस्क्यू कर लाया गया था।

  3. बाड़े में खुद को घायल करने से सेप्टीसीमिया से संक्रमित।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में बुधवार तड़के कार्डियक अरेस्ट के कारण तेंदुआ (मुराद) की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके ऊतकों को परीक्षण के लिए आइवीआरआइ इज्जतनगर बरेली भेजने की तैयारी की जा रही है। तेंदुए ने बाड़े में खुद को घायल कर दिया था, जिसके कारण सेप्टीसीमिया भी हो गया था। तेंदुआ (मुराद) दो महीने पहले ही मुरादाबाद से रेस्क्यू कर लाया गया था।

मुरादाबाद वन प्रभाग से रेस्क्यू कर 21 अगस्त को कानपुर प्राणि उद्यान में नर तेंदुआ (मुराद) को लाया गया था। करीब 13 वर्ष के तेंदुए ने खुद को बाड़े में ही घायल कर लिया था। उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में लाया गया। कई दिनों तक उपचार के बाद भी घाव में राहत नहीं दिखी। वह बार-बार अपने घावों को बढ़ा ले रहा था। इस कारण वह सेप्टीसीमिया से संक्रमित हो गया था। रेंजर फिरोज खान ने बताया कि लगभग 13 वर्ष का नर तेंदुआ मुराद की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

चिड़ियाघर में आएगा मार्मोसेट का जोड़ा

चिड़ियाघर में जल्द ही दक्षिण अमेरिका के नन्हे और आकर्षक बंदरों की उछल-कूद देखने को मिलेगी। यहां पर जल्द ही मार्मोसेट बंदरों का एक जोड़ा लाने की तैयारी है। अपने छोटे आकार, फुर्ती और चंचल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले ये बंदर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। कर्नाटक के हम्पी से ये जोड़ा लाया जाएगा।

मार्मोसेट दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले न्यू वर्ल्ड बंदरों के समूह में शामिल हैं। आकार में बेहद छोटे होने के बावजूद ये काफी सक्रिय होते हैं। कानपुर चिड़ियाघर में नए वन्यजीवों को शामिल करने से दर्शकों को अलग-अलग प्रजातियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

हम्पी के अटल बिहारी वाजपेयी जुलाजिकल पार्क से मार्मोसेट का जोड़ा आने के बाद चिड़ियाघर के जानवरों में इजाफा होगा। रेंजर फिरोज खान ने बताया कि जल्द यहां मार्मोसेट बंदरों का जोड़ा यहां आ जाएगा। कुछ दिन पहले ही चिड़ियाघर में इंदौर से शेरनी बिजली को यहां लाया गया था। वहीं यहां से दरियाईघोड़ा सतीश को इंदौर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur Traffic: कानपुर में 6 नवंबर से 3 दिन रूट डायवर्जन, Dhanteras-Diwali पर घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

यह भी पढ़ें- कानपुर में बिगड़ी हवा की सेहत, नेहरू नगर में AQI 230 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।