Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur News: कानपुर में टंकी पर चढ़ी महिला, लोग चिल्लाते रहे-समझाते रहे, कूद गई

    By atul mishra Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 11 Jul 2025 12:15 PM (IST)

    कानपुर के शास्त्री नगर में एक महिला ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला पति की मौत के बाद से अवसाद में थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह कूद गई जिससे घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    पति के मौत से अवसाद में चल रही महिला ने की आत्महत्या।

    जागरण संवाददाता,कानपुर। कानपुर के शास्त्रीनगर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसे देख लोग चिल्लाने लगे। उसे उतरने के लिए मनाने लगे लेकिन महिला नहीं मानी। कुछ ही देर में महिला टंकी से कूद गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति के मौत के बाद से अवसाद में चल रही शास्त्री नगर निवासी महिला ने शुक्रवार सुबह ऊंचा पार्क स्थित पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और इलाकाई लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह कूद गई जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पार्षद व क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल महिला को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Lord Shiva: कानपुर में सावन के अद्भुत किस्से, लव-कुश की नगरी में बनतीं कांवड़, विदेशी पहलवान भी दांव लगाने अखाड़े में उतरते

    विजय नगर के अंबेडकरनगर मलिन बस्ती में रहने वाले शुभम का दो माह पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद से उसकी पत्नी नैना अवसाद में चल रही थी। शुक्रवार सुबह वह शास्त्री नगर ऊंचा पार्क स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह देखकर मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। काफी समझाने और सांत्वना देने के बाद भी नैना ने ऊपर से छलांग लगा दी। हालांकि टंकी के पास ही पेड़ होने के कारण व उसमें फंस गई, फिर नीचे गिरी। 

    पुलिस ने पार्षद विनोद गुप्ता व क्षेत्रीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराकर स्वजन को इसकी सूचना दी है। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पति के निधन के बाद से महिला अवसाद में चल रही थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराकर स्वजन को सूचना दी गई है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।