Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Weather Update Today: कानपुर में घने बादलों का बसेरा, तेज वर्षा का अलर्ट

    By Anurag Shukla1Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Wed, 09 Jul 2025 11:47 AM (IST)

    कानपुर इटावा सहित आसपास के इलाकों में आज गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने तेज वर्षा की संभावना जाहिर की है। दो दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था जिसका असर बुधवार सुबह से ही दिख रहा है। सुबह से शहर में घने बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी है।

    Hero Image
    कानपुर सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर, इटावा, कन्नौज सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों कम हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कानपुर सहित छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसका असर बुधवार सुबह से ही दिखने लगा। कानपुर में घने बादल छाए हैं। सुबह 11 बजे अंधेरा सा छाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम के सिस्टम तेजी से बन और बदल रहे हैं। पिछले दो दिन से हो रही तेज धूप के बाद मंगलवार को बढ़ती गर्मी ने बादलों को भी बरसने का मौका दे दिया था। मंगलवार को चकेरी से यशोदा नगर तक जमकर वर्षा हुई। कल्याणपुर में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को दिन में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई थी। सुबह गोविदंनगर सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। कल्याणपुर क्षेत्र में लोगों को वर्षा का इंतजार ही रहा।

    यह भी पढ़ें- DM Vs CMO विवाद में नया मोड़, स्टे के बाद कुर्सी पर बैठ गए डा. हरिदत्त नेमी, डा उदयनाथ भी मौजूद, पुलिस तैनात

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून बादलों के साथ आ रही नमी बढ़ने से अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हो रही है। खंड वर्षा का यह सिलसिला बुधवार को भी बना रह सकता है। रात के समय वर्षा की संभावना है। बुधवार को दिन में बादल छाए रहने से धूप कमजोर रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा है। चकेरी एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner