Kanpur Rain Alert: कानपुर में शाम को ही मानसून मेहरबान, जमकर बारिश, जलभराव से निजात नहीं
Kanpur Rain Alert कानपुर में बुधवार शाम को एक बार फिर मानसून मेहरबान हुआ। घने बादलों के आने के बाद तेज बारिश शुरू हुई। नाला सफाई अव्यवस्था और तेज बारिश की वजह से जगह-जगह फिर से जलभराव हो गया। कई जगहों पर घरों में पानी भर गया। वाहन भी जाम में फंस गए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मानसून ने जमकर बारिश की। बुधवार शाम को घने बादल छाए थे। करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश और नाला जाम होने की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया।
शाम होने की वजह से लोग घर की तरफ लौट रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हुई। बारिश की वजह से हुए जलभराव में वाहन फंस गए। इससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। कई जगहों पर गड्ढों में जलभराव की वजह से वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह तेज धूप और शाम के बाद वर्षा का मौसम बनने लगा था। मंगलवार को भी दिन में धूप निकली तो शाम चार बजे के बाद से बादलों का घिरना शुरू हो गया। रात नौ बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी वर्षा की संभावना जताई थी। शाम होते ही तेज बारिश हुई।
यह भी पढ़ें- Kanpur DM CMO Vivad: कानपुर सीएमओ विवाद में नया मोड़, जिला प्रशासन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वर्षा का मौसम अलग-अलग रुख दिखा रहा है। एक दिन पहले सोमवार को शहर में जमकर वर्षा हुई लेकिन चकेरी और नौबस्ता क्षेत्र में कम पानी बरसा। पिछले सप्ताह चकेरी में जमकर पानी बरसा था तब शहर में कम वर्षा हुई थी। सीएसए के मौसम केंद्र में सोमवार से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई 48.5 मिमी पानी बरसा, जबकि चकेरी में 10.6 और नौबस्ता में 12 मिमी ही पानी बरसा है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से कम दबाव वाला वायुक्षेत्र तेजी से यूपी की ओर आ रहा है। बुधवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश और कानपुर तक इसका असर देखने को मिला। हालांकि अभी रात में वर्षा के आसार अधिक हैं लेकिन गुरुवार से निरंतर वर्षा का मौसम बनेगा जो कई दिन तक अपना असर दिखाएगा।
कल का मौसम
- अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 33.5
- न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 25.8
पूर्वानुमान :
तेज हवा, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा रहने की संभावना है ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।