विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR Updates: वोटर कार्ड में फोटो बदला तो नाम में हुई गड़बड़ी, सुधार में जुटे बीएलओ

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:12 PM (GMT+05:30)

कानपुर में मतदाता पहचान पत्र संशोधन अभियान के दौरान फोटो बदलने पर नाम में गड़बड़ी जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। बीएलओ इन त्रुटियों को सुधारने में जुटे हैं, जबकि एक सप्ताह में 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं।

शिवाला खास बाजार में घर-घर जाकर जानकारी लेते एसीएम पुष्पेद्र कुमार। सौ.स्वयं

शिवाला खास बाजार में घर-घर जाकर जानकारी लेते एसीएम पुष्पेद्र कुमार। सौ.स्वयं

HighLights

  1. वोटर कार्ड में फोटो बदलने से नाम में त्रुटि।

  2. एक सप्ताह में 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।

  3. बीएलओ और ईआरओ घर-घर जाकर कर रहे सुधार।

जागरण संवाददाता,कानपुर। मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता पहचान पत्र में नाम और फोटो संबंधी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कहीं फोटो बदलने पर नाम में त्रुटि हो गई है तो कहीं पहचान पत्र में दर्ज नाम और फोटो का मिलान नहीं हो रहा है। इन समस्याओं को लेकर एक सप्ताह में डेढ़ सौ से अधिक शिकायतें जिला संपर्क केंद्र के कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके अलावा फार्म डाउनलोड नहीं होने और बीएलओ के फोन नहीं उठाने की शिकायतें भी मिल रही हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए बीएलओ को लगाया गया है।

इस अभियान में अब तक नए मतदाताओं के 29640 आवेदन फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात के 5966 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फार्म आठ के 8158 आवेदन जमा हो चुके हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी अभियान में लगाए गए हैं, हालांकि क्षेत्र में उनकी सक्रियता कम दिखाई दे रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका निस्तारण कराया जा रहा है। बीएलओ और ईआरओ स्वयं घर-घर जाकर जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने 40 से अधिक एप और पोर्टल की सेवाओं को ईसीआई नेट पर एकीकृत किया है। यह एप हिंदी-अंग्रेजी समेत 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

इसके माध्यम से मतदाता अपने बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर, मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या और मतदाता क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एप पर दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर समेत अन्य सुविधाओं का अनुरोध कर सकते हैं।

वहीं सी-विजिल के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। मतदाताओं की सहायता के लिए जिला संपर्क केंद्र बनाया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पति की हत्या के बाद संभाली अपराध की गद्दी! बुर्के की आड़ में नेपाल से तस्करी, कानपुर में 10 करोड़ की चरस के साथ प्रेमी संग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए पहली पसंद बन रहा कानपुर, 7 वर्षों में 38 फिल्में और बेवसीरीज के साथ 35 टीवी सीरियल शूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।