विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Traffic: रामादेवी पर 'यमराज' ने समझाया जीवन का महत्व, 3324 वाहनों का चालान

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM (IST)

कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 3324 वाहनों का चालान किया, जिसमें ओवरस्पीडिंग के मामले भी शामिल हैं। रामादेवी चौराहे पर 'यमराज' ...और पढ़ें

रामादेवी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राहगीरों को जागरूक करते पुलिसकर्मी व कलाकार। सौ. ट्रैफिक पुलिस

रामादेवी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राहगीरों को जागरूक करते पुलिसकर्मी व कलाकार। सौ. ट्रैफिक पुलिस

HighLights

  1. कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 3324 वाहनों का चालान किया

  2. रामादेवी चौराहे पर 'यमराज' ने यातायात नियम समझाए

  3. ओवरस्पीडिंग और नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की गई

जागरण संवाददाता, कानपुर। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को यातायात नियमों की जागरूकता संग नियम तोड़ने और ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले चालकों के 82 ट्रक-बसों समेत 3324 वाहनों का चालान किया। इसमें गंगा बैराज समेत अन्य हाईवे पर चले अभियान में 435 वाहनों के चालान ओवरस्पीड में किए गए हैं।

डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे पर चले अभियान के साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों पर भी जो वाहन चालक नियम तोड़ते मिले हैं, उनके 2,889 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। वहीं, दूसरी ओर रामादेवी चौराहा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर यातायात नियमों के प्रति आमजन और आटो, ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक में एक कलाकार ''''यमराज'''' की वेशभूषा में धारण कर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, सीटबेल्ट न लगाने वालों और रेड लाइट पार करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें जीवन का महत्व समझाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर पूर्वी जोन प्रथम राजकिशोर यादव ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

एसीपी यातायात संजय कुमार सिंह व ट्रैफिक इंस्पेक्टर पूर्वी जोन द्वितीय हरिकेश आर्य ने नरौना चौराहा पर आमजन एवं आटो, ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूकता वाले पंपलेट बांटे। शहर में यातायात माह के तहत आज एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया।

स्थानीय कलाकारों ने चौराहे पर नाटक के माध्यम से यमराज ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों, सीट बेल्ट न लगाने वालों और रेड लाइट पार करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें जीवन का महत्व समझाया। यमराज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नियमों की अनदेखी सीधे उनके दरबार का रास्ता खोलती है। इस अनूठे प्रयास को देखने के लिए बड़ी संख्या में राहगीर इकट्ठा हुए। नाटक के अंत में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें- David Dhawan: Kanpur है डेविड धवन का पहला फिल्म स्कूल, पढ़ें ठाकुर के पान से टाकीज के पर्दे तक की उनकी पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें, 6 नवंबर के कानपुर मंडी के ताजा भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।