विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में धनतेरस दीपावली के लिए रूट बदला, आज से मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:28 AM (IST)

धनतेरस और दीपावली के कारण कानपुर में मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बुधवार से 8 नवंबर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली के लिए कानपुर में यातायात डायवर्जन लागू।

  2. मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित।

  3. यह व्यवस्था बुधवार से 8 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत मोतीझील मार्ग और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव एवं जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन कर दिया है। इससे भारी वाहन बुधवार से आठ नवंबर तक डायवर्जन व्यवस्था के क्रम में आवागमन करेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लागू की गई डायवर्जन व्यवस्था के क्रम में पनकी रोड से आने वाले भारी वाहन जैसे-गैस, पेट्रोल टैंक, व्यावसायिक वाहन एवं बसें कल्याणपुर क्रासिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले इन वाहनों को चुंगी तिराहा से बगिया क्रासिंग होते हुए निकाला जाएगा। इसी तरह बुधवार सुबह आठ बजे से ही मोतीझील मार्ग पर यातायात डायवर्जन किया गया है।

मोतीझील मार्ग पर डायवर्जन

  • लाल इमली से कोई भी वाहन एलएलआर अस्पताल, मोतीझील होते हुए गोल चौराह की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। ऐसे वाहन लाल इमली से दाहिने मर्चेंट चेंबर होते हुए निकलेंगे।
  • गोल चौराहा से कोई भी वाहन एलएलआर अस्पताल होते हुए चुन्नीगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। इधर आने-जाने वाले वाहन जीटी रोड होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
  • जीटी रोड़ से कोई भी वाहन मोतीझील की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन जरीब चौकी, अफीम कोठी होते हुए जा सकेंगे।
  • छह बंगलिया से कोई भी वाहन ब्रजेंद्र स्वरुप चौराहा से मोतीझील की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को राजीव पेट्रोल पंप, कंपनी बाग चौराहा होते हुए निकाला जाएगा।
  • बजरिया, बकरमंडी ढाल व सीसामऊ रोड़ से कोई भी वाहन ईदगाह, मोतीझील व एलएलआर अस्पताल की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन जीटी रोड़ होते हुए निकलेंगे।
  • मर्चेंट चेंबर से कोई भी वाहन लाल इमली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन वीआइपी रोड, ग्रीनपार्क चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें- Crackers: कानपुर में सज गए पटाखा बाजार, 41 जगहों पर होगी खरीदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट और अपने नजदीक का बाजार

यह भी पढ़ें- कानपुर में रोडवेज बसों का बड़ा रूट बदलाव! झकरकटी नहीं आएंगी 50% बसें, 7 दिन मल्टीलेवल पार्किंग फ्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।