विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Crackers: कानपुर में सज गए पटाखा बाजार, 41 जगहों पर होगी खरीदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट और अपने नजदीक का बाजार

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:50 PM (IST)

दीपावली से पहले कानपुर में पटाखा बाजार सज गए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में 41 स्थानों पर फुटकर पटाखों की बिक्री की व्यवस्था की गई है।

सिंहपुर थोक पटाखा बाजार में लगी दुकानें। जागरण

सिंहपुर थोक पटाखा बाजार में लगी दुकानें। जागरण

HighLights

  1. दीपावली से पहले कानपुर में पटाखा बाजार सज गया

  2. शहर और आसपास के इलाकों में 41 स्थानों पर लगा बाजार 

अतुल मिश्र, कानपुर। दीपावली से पहले कानपुर में पटाखा बाजार सज गया है। शहर और आसपास के इलाकों में 41 स्थानों पर थोक और फुटकर पटाखों का बाजार लग चुका है। यूनियन क्लब ग्राउंड से लेकर बिठूर तक बाजार लगाए गए हैं। वहीं, बाजार नौ नवंबर तक संचालित रहेगा।

कानपुर थोक पटाखा अस्थाई व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इसरार ने बताया कि सिंहपुर में लगे थोक पटाखा बाजार में इस बार कई नई वैरायटी आई हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार में कुल 33 दुकानें लगाई गई हैं।

सुरक्षा के लिए सभी दुकानों के सामने पानी से भरे दो ड्रम और बालू भरी बाल्टियां रखवाई गई हैं। इसके अलावा फायर टेंडर भी तैनात रहेगा। बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है और दुकानों के बीच निर्धारित दूरी रखी गई है। थोक पटाखा बाजार नौ नवंबर तक लगा रहेगा।

03KNC_M_59_03112026_505.JPG

इस बार दीपावली पर आसमान रंगीन रोशनी और धमाकों से जगमगाएगा। पटाखा बाजार में आई नई वैरायटी बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित कर रही हैं। इनमें एक के बाद एक रंगीन धमाके करने वाले जानेमन से लेकर 580 शाट्स तक के पटाखे शामिल हैं। वहीं, पैराशूट राकेट और तीन रंगों में आने वाला मल्टी भी लोगों की पसंद बन रहे हैं।

जानेमन पटाखा आसमान में पहुंचकर एक के बाद एक कई रंगीन धमाके करता है और खूबसूरत रोशनी की बौछार बिखेरता है। इसी तरह 12, 30, 60, 120, 240 और 580 शाट्स की वैरायटी भी बाजार में उपलब्ध है। इन्हें एक बार जलाने पर आसमान में लगातार धमाके होते हैं और रंगबिरंगी रोशनी फैलती है।

पैराशूट राकेट आसमान में तेज रोशनी करते हुए काफी ऊंचाई तक जाता है और फिर खुल जाता है। वहीं, मल्टी नाम से आने वाला पटाखा तीन रंगों में उपलब्ध है। यह आसमान में तेज रोशनी के साथ एक के बाद एक तीन धमाके करता है।

इसके अलावा सीटी वाली चकरगिन्नी जलने के साथ तेज आवाज में सीटी बजाती है। कोल्ड ड्रिंक की बोतल जैसी पैकिंग में आने वाला अनार भी आकर्षण का केंद्र है। यह पहले रोशनी बिखेरता है और फिर तेज धमाके के साथ आसमान को रोशन करता है। 

कानपुर में पटाखा बाजारों की सूची

क्रम संख्या पटाखा बाजार का स्थान
1 यूनियन क्लब ग्राउंड
2 बृजेंद्र स्वरूप पार्क
3 आजाद पार्क, नवाबगंज
4 कमला नेहरू पार्क, नजीराबाद
5 सेंट्रल पार्क, दर्शनपुरवा
6 तिकुनियां पार्क
7 बसंत विहार पार्क, नौबस्ता
8 गौतम बुद्धा पार्क, इंदिरा नगर
9 एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, केशवपुरम
10 लोधेश्वर मंदिर, कल्याणपुर
11 रामलीला मैदान, गोविंद नगर
12 डी-ब्लाक, बर्रा थाने के बगल में
13 दबौली दुर्गा मंदिर पार्क
14 केंद्रीय विद्यालय कैवलरी ग्राउंड, चौक हेलीपैड
15 रामलीला मैदान, रेलबाजार
16 मंडी समिति, घाटमपुर
17 रामलीला मैदान, मझावन
18 रमईपुर नाले के पास
19 बीआरडी ग्राउंड, बिल्हौर
20 बैलाही बाजार, चौबेपुर
21 रामलीला मैदान, उत्तरीपुरा
22 अरौल बाजार मैदान
23 गढ़ी के पास, शिवराजपुर
24 नहर कोठी, ककवन
25 श्याम नगर पुलिस चौकी के सामने
26 वेलफेयर ग्राउंड, जेके-प्रथम
27 चंदन नगर, सनिगवां
28 कोयला नगर
29 आयुर्वेद संस्थान मैदान, साइट-एक चौराहा
30 शास्त्री पार्क, जूही
31 आवास विकास, हंसपुरम नौबस्ता
32 रामलीला मैदान, अर्मापुर
33 रामलीला मैदान, पनकी
34 श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर क्रिकेट मैदान
35 कृष्णलीला मैदान, भीतरगांव
36 कुरसौली नहर पुल
37 मकसूदाबाद ग्राउंड
38 रामलीला मैदान, मंधना
39 मेला ग्राउंड, बिठूर

 

थोक पटाखा बाजार

क्रम संख्या स्थान
1 सिंहपुर, बिठूर
2 सिंहपुर, बिठूर (दूसरा स्थान)

 

यह भी पढ़ें- कानपुर में रोडवेज बसों का बड़ा रूट बदलाव! झकरकटी नहीं आएंगी 50% बसें, 7 दिन मल्टीलेवल पार्किंग फ्री

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर चांदी की चमक बढ़ी, कानपुर में 1800 रुपये का सिक्का और 925 हॉलमार्क वाली मूर्तियां बनीं पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।