कानपुर दशहरा रामलीला परेड के लिए यातायात में बदलाव, जानें नए रूट और पार्किंग
कानपुर में दशहरा और रामलीला परेड के कारण मंगलवार शाम 5 बजे से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह ...और पढ़ें

HighLights
मंगलवार शाम 5 बजे से कानपुर में यातायात डायवर्जन
दशहरा रामलीला परेड के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
लालइमली, एमजी कॉलेज सहित कई चौराहों पर रूट बदले
जागरण संवाददाता, कानपुर। ट्रैफिक पुलिस रामलीला परेड रावण वध एवं दशहरा मेला को देखते हुए यातायात व्यवस्था की दृष्टि से मंगलवार को शाम पांच बजे से डायवर्जन लागू कर दिया है। ये यातायात डायवर्जन उस दिन शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आमजन को डायवर्जन से दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था भी की है।
डीसीपी यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को दशहरा के दिन रामलीला आयोजन स्थल और आसपास भीड़ रहने की संभावना है। इसलिए यातायात का डायवर्जन जरूरी हो गया है। डीसीपी ने सभी को बदली व्यवस्था में सहयोग करने की भी अपील की है।
यातायात में किया गया बदलाव
- लालइमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। लालइमली चौराहा से सिल्वर्टन तिराहा से होते हुए वाहन निकाले जाएंगे।
- एमजी कालेज चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट व नवीन मार्केट की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को सिल्वर्टन तिराहा, ग्रीन पार्क चौराहा होकर निकाला जाएगा।
- बडा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए गंतव्य जा सकेंगे।
- चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
- मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बडा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि वीआइपी रोड़ सरसैय्या घाट होते हुए निकलेंगे।
- यतीमखाना चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन लालइमली चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- म्योरमील की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जा सकेगें, ऐसे वाहन एमजी कालेज चौराहा या भार्गव हास्पिटल होते हुए निकलेंगे।
- लैंडमार्क तिराहा से परेड की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे, इधर जाने वाले वाहन बडा चौराहा होकर निकलेंगे।
- गिलिस बाजार चौराहा/कोतवाली से परेड की तरफ नहीं वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। बडा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर वाहन निकल सकेंगे।
- मूलगंज चौराहे से कोई भी वाहन सद्भावना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। बडा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- क्रिस्टल पार्किंग परेड चौराहा।
- चेतना चौराहा से सरसैय्या घाट चौराहा की बीच।
- नगर निगम इंटर कालेज के पास।
- एमजी कालेज चौराहे के पास खाली मिल के जमीन पर।
- उर्सला अस्पताल रोड के किनारे।
- जीआइसी कालेज पार्किंग।
