विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के कपड़ा बाजार में सहालग से आएगी बहार, 22 दिन में छह हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:04 PM (IST)

कानपुर का कपड़ा बाजार सहालग सीजन में 6000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद कर रहा है, जिसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सहालग सीजन में कानपुर कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ी।

  2. 6000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद।

  3. बनारसी, सिल्क साड़ियों, लहंगों की भारी मांग।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली के त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार के बाद अब कपड़ा बाजार को सहालग से बड़ी उम्मीदें हैं। देवोत्थान एकादशी के साथ शादी-विवाह के आयोजन शुरू होने से शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार हिंदू परिवारों के साथ मुस्लिम परिवारों में भी बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन होने से कारोबार को दोहरा सहारा मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों का अनुमान है कि 22 दिनों के सहालग सीजन में शहर के थोक कपड़ा बाजार में छह हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का काराेबार होगा।

नौघड़ा, जनरलगंज, कलक्टरगंज और घुमनी बाजार में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। आसपास के जिलों से फुटकर व्यापारी थोक बाजारों में पहुंच रहे हैं। वहीं, शहर के दुकानदारों ने भी शादी-विवाह की मांग को देखते हुए नए डिजाइन और वैरायटी का स्टाक जुटाना शुरू कर दिया है। कारोबारियों के अनुसार कोरोना काल के बाद इस सहालग में ग्राहकों की खरीदारी का रुझान बदला है।

कोरोना के बाद दो से तीन साल तक लोग शादी के चढ़ावे में केवल एक-दो महंगी साड़ियों तक सीमित थे लेकिन अब फिर अच्छी गुणवत्ता और बेहतर डिजाइन वाले कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि चढ़ावे में 11 से 21 साड़ियां रखने का पुराना चलन फिर लौट रहा है। ग्राहक कीमत के साथ डिजाइन और गुणवत्ता पर भी ध्यान दे रहे हैं।


शादी की खरीदारी में बनारसी और सिल्क साड़ियों का आकर्षण कायम है। इनकी 4,000 से 8,000 रुपये तक की रेंज ग्राहकों को सबसे अधिक पसंद आ रही है। वहीं, लहंगा अब शादी की खरीदारी का अहम हिस्सा बन गया है।

ईरान युद्ध का असर कपड़ा बाजार पर भी पड़ा है। कपड़ों की रंगाई में प्रयोग होने वाली डाइ महंगी होने से पिछले सहालग के मुकाबले इस बार कपड़ों की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बाजार में मांग बढ़ने के बावजूद छोटे फुटकर व्यापारियों के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं।

कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी और महंगाई के प्रभाव से छोटे दुकानदारों की थोक बाजार में खरीदारी प्रभावित हुई है। थोक कपड़ा बाजार में तीन हजार से ज्यादा दुकानें हैं। मुस्लिम परिवारों में वैवाहिक आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक होने हैं।




सहालग से पूरे बाजार को बड़ी उम्मीद है। थोक कपड़ा बाजार का औसत कारोबार 100 करोड़ रुपये प्रतिदिन का है लेकिन असली कारोबार सहालग में ही होता है।
- रुमित सिंह सागरी, निदेशक कानपुर कपड़ा कमेटी

चढ़ावे में एक लहंगे के साथ छह साड़ियां रखने का चलन बढ़ रहा है। इसके अलावा इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, सूट और शेरवानी की मांग भी बढ़ी है। बाजार में चहल - पहल भी बढ़ गई है। सहालग का सीजन बहुत अच्छा जाने की उम्मीद है।
- शेषनारायण त्रिवेदी , अध्यक्ष नौघड़ा कपड़ा कमेटी

यह भी पढ़ें- कानपुर में ससुराल जा रहे पिता की बाइक को बस ने मारी टक्कर, साथ में जा रहे दो मासूम बेटों की मौत

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे छोटा चिहुआहुआ और दो लाख का पूडल... कानपुर के Dog Show में दिखे दुनिया के अनोखे कुत्ते, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।