दुनिया का सबसे छोटा चिहुआहुआ और दो लाख का पूडल... कानपुर के Dog Show में दिखे दुनिया के अनोखे कुत्ते, देखें तस्वीरें
कानपुर में आयोजित डॉग शो में देशभर से आए दुर्लभ नस्ल के श्वानों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुनिया ...और पढ़ें

चिहुआहुआ और दो लाख का पूडल। जागरण
HighLights
कानपुर डॉग शो में चिहुआहुआ बना मुख्य आकर्षण।
दो लाख रुपये के पूडल ने खींचा सबका ध्यान।
25 स्टालों पर दिखीं दुर्लभ विदेशी और देशी नस्लें।
जागरण संवाददाता, कानपुर। किसी की लंबाई भले ही हथेली जितनी हो, तो कोई अपनी शानदार कद-काठी से सबका ध्यान खींच रहा था। किसी के बालों का खास अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा था, तो कोई अपनी दुर्लभ नस्ल के कारण चर्चा में रहा। कानपुर के डाग शो में देशभर से पहुंचे श्वानों ने अपनी खूबसूरती, नस्ल और खासियत से लोगों को हैरान कर दिया। यहां दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता चिहुआहुआ भी आकर्षण का केंद्र बना।
मोतीझील स्थित लान नंबर दो में शनिवार को आल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डाग शो का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने दोपहर एक बजे किया। कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन और कानपुर नगर निगम की ओर से आयोजित यह शो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से श्वान प्रेमी अपने पालतू कुत्तों के साथ पहुंचे।

डाग शो में दुर्लभ नस्लों के श्वानों की मौजूदगी खास आकर्षण रही। दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता माने जाने वाला चिहुआहुआ देहरादून से मिलानंद पंत लेकर पहुंचे। मैक्सिको मूल की इस नस्ल के कुत्ते की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये बताई गई। वहीं, डोगो अर्जेंटीनो की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई। स्टैंडर्ड पूडल करीब दो लाख रुपये का है, जबकि टाय पूडल और लंबे बालों वाले कुत्तों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

आयोजन में करीब 25 स्ताल लगाए गए। कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, देहरादून, पंजाब के जालंधर और अमृतसर के अलावा गाजियाबाद और हरियाणा से भी लोग पहुंचे। यहां देशी नस्लों के साथ मैक्सिकन, चाइनीज और अमेरिकन नस्लों के श्वानों को देखने का मौका मिला। श्वानों की नस्ल, उनकी विशेषताओं और प्रशिक्षण कौशल को करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।