विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ससुराल जा रहे पिता की बाइक को बस ने मारी टक्कर, साथ में जा रहे दो मासूम बेटों की मौत

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

कानपुर के बिधनू में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता और उनके दो बेटों को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिधनू में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. हादसे में चार और तीन साल के दो बेटों की मौत।

  3. पिता अमर बहादुर गंभीर घायल, बस चालक गिरफ्तार हुआ।

संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। दादा-दादी से मिलाकर दो मासूम बेटों को ससुराल ले जा रहे पिता की खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं। बिधनू के मझावन गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर रमईपुर के पास बस को चालक समेत पकड़ लिया।


बिधनू भारू निवासी 32 वर्षीय पिता अमर बहादुर परिवार समेत जहानाबाद स्थित ससुराल में रहते हैं। शनिवार सुबह वह दोनों बेटे चार वर्षीय आयुष और तीन वर्षीय पीयूष को लेकर मूल गांव भारू आए थे। यहां बच्चों को दादा श्याम मनोहर और दादी सुंदरी से मिलाकर दोपहर वह दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर वापस जहानाबाद लौट रहे थे। मझावन गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को बिधनू सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमर बहादुर को प्राथमिक उपचार के बाद एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पत्नी लक्ष्मी जहानाबाद स्थित मायके में पति और बच्चों के लौटने का इंतजार कर रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही लक्ष्मी की हालत बिगड़ गई। बच्चों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक को बस समेत पकड़ लिया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को एलआर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें- Chauri Chaura Express Derail: कानपुर सेंट्रल स्टेशन में 2 दिन बाद बदली 100 मीटर पटरी, गड़बड़ी थी तो क्यों गुजरती रहीं 30 ट्रेनें ?

यह भी पढ़ें- कानपुर में नए मतदाता पहचान पत्र वितरण की तैयारी, महाराजपुर में सर्वाधिक आवेदन, घाटमपुर सबसे पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।