कानपुर में कई गुणा बढ़ाया गृहकर, आपत्ति भी नहीं लिया, समझें निगम के टैक्स का गणित
कानपुर में गृहकर की दरों में कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है और टैक्स बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। गोविंद नगर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पूर्व पार्षदों ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि जनता पर अनावश्यक करों का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कई गुणा गृहकर बढ़ाकर बिना आपत्ति लिए लोगों को टैक्स जमा करने के बिल भेज दिए है। इसके खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। टैक्स का बहिष्कार करने के बैनर गोविंद नगर में लगा दिए है। बाकी जगह लगाए जा रहे है। पूर्व पार्षद फोरम ने विरोध शुरू कर दिया है। साफ कहा कि बिना आपत्ति लिए बढ़ा टैक्स दो साल पूर्व से लाद दिया है। जनता के बढ़ते विरोध को देखते हुए पार्षदों ने साफ कहा कि जनता पर करों का बोझ नहीं लादने दिया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम सदन बुलाया जाएगा। अफसरों से जवाब मांगा जाएगा।
पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा बेतहाशा बढ़ाये गये हाउस टैक्स की नोटिस जारी हो रही हैं। यह सब नियम के विरुद्ध भेजा जा रहा है। पहले मकान पर गृहकर आरोपित किया जाता है उसके बाद नोटिस दी जाती है 30 दिन के अंदर उसका जवाब मांगा जाता है फिर उसकी सुनवाई होती है उसके बाद ग्रहकर निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होती है लेकिन वर्तमान समय में सभी नियमों एवं कानून को ताक पर रखकर कर भवन कर आरोपित किया जा रहे हैं।
इसको लेकर गोविंद नगर स्थित भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों ने बढ़े गृहकर का विरोध शुरू कर दिया है। अपनी दुकानों के बाहर बैनर लगाया है कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स व सीवर टैक्स हमे स्वीकार नहीं। दुकानदारों को कहना है कि नगर निगम अनाप-शनप गृहकर बढ़ता जा रहा है। सुविधा के नाम पर टूटी सड़, फैली गंदगी, चोक नालियों और सीवर की सुविधा दे रहा है। 0
पूर्व पार्षद फोरम के अशोक केसरवानी,विजय नारायण शुक्ल, ललित मोहन श्रीवास्तव ,सुमन तिवारी, अफजाल अहमद, अमीन बाबा ,कीर्ति अग्निहोत्री ने कहा कि बढ़ा गृहकर के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं शासन के आदेश जारी होने के बाद भी नामांतरण शुल्क का शासनादेश नहीं पारित किया है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गृहकर के बिलों में गड़बड़ी है तो वह शिकायत करें उनका निस्तारण किया जाएगा। जनता उनसे नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में मिल सकती है। समस्या का समाधान कराया जाएगा। कोई परेशान कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।