Kanpur Ramlila: इस बार गर्दन घुमाएगा रावण, आंखों से अंगारे और मुंह से फूल झरेंगे
कानपुर में रामलीला के लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार हो रहे हैं। परेड रामलीला में रावण का ...और पढ़ें

रेलबाजार रामलीला पार्क में रावण के पुतले बनाते इकबाल । जागरण
HighLights
परेड रामलीला में रावण का पुतला गर्दन घुमाएगा, आंखें अंगारे बरसाएंगी
कानपुर में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के विशाल पुतले हो रहे तैयार
पुतले बनाने का काम पीढ़ियों से कर रहे कारीगर, विरासत संभाली
जागरण संवाददाता, कानपुर। मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण की कद-काठी तैयार हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सुतली, रद्दी और अन्य सामान महंगा होने के बाद भी इनके पुतलों की कद-काठी वैसे ही रहेगी। परेड, रेलबाजार, किदवई नगर, श्याम नगर में पुतले बनने लगे हैं। परेड रामलीला में रावण का पुतला इस बार इधर-उधर गर्दन घुमाएगा। आंखों से अंगारे निकलेंगे और मुंह से फूल झरेंगे।
राजस्थान के हिंडौन सिटी से 20 लोगों की टीम के साथ आए सलीम शहर की सबसे बड़ी परेड़ की रामलीला के लिए मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतले डेढ़ माह से तैयार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह रावण का पुतला 90 फुट, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतले 70-70 फुट के तैयार हो रहे हैं। 30 फुट ऊंची और 120 फुट लंबी लंका भी तैयार की जा रही है। इसमें भी आतिशबाजी और रोशनी होगी।
वहीं रेलबाजार, किदवई नगर, श्याम नगर की रामलीला के लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले इकबाल बना रहे हैं। उनसे पहले उनके पिता सलीम और सलीम से पहले उनके पिता नूर मोहम्मद रेलबाजार के पुतले बना रहे हैं। रेलबाजार का पुतला बनाना वाले इकबाल तीसरी पीढ़ी के हैं। रेलबाजार में रावण का पुतला 75 फुट, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला 50-50 फुट का होगा।
किदवई नगर में रावण का पुतला 50, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतले 30-30 फुट के होंगे। श्याम नगर में 40 फुट का रावण का पुतला होगा। इकबाल ने बताया कि विरासत में मिले इस का पहले पिता के साथ करते थे। कोरोनाकाल में पिता के निधन के बाद रामलीला कमेटियों ने यह काम उन्हें दे दिया।
