विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सांसद की मौजूदगी में अन्नू अवस्थी ने चुनाव लड़ने का किया एलान, बोले- सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से लड़ूंगा

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:45 PM (IST)

हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने सांसद रमेश अवस्थी की मौजूदगी में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ...और पढ़ें

जेके मंदिर के पास कार बाजार में आयोजित मित्र मिलन समारोह में सांसद रमेश अवस्थी के साथ हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी (बाएं) व अन्य। जागरण

जेके मंदिर के पास कार बाजार में आयोजित मित्र मिलन समारोह में सांसद रमेश अवस्थी के साथ हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी (बाएं) व अन्य। जागरण

HighLights

  1. अन्नू अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की

  2. सांसद रमेश अवस्थी और अभिनेत्री दीप्ति जोशी भी साथ मौजूद थे

  3. देवदर्शन के बाद कानपुर में चुनावी दावेदारी पेश की गई

जागरण संवाददाता, कानपुर। देवदर्शन कर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कहा कि हमहू चुनाव लड़िबे। सांसद रमेश अवस्थी की मौजूदगी में उन्होंने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान किया। गाड़ियों के काफिले में अन्नू अवस्थी के साथ सांसद रमेश अवस्थी भी रहे।

रविवार को जेके मंदिर के पास से मित्रों के साथ निकले अन्नू अवस्थी ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। सीसामऊ से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले हास्य कलाकार के साथ सांसद रमेश अवस्थी रहे। राजनीति के जानकार इसके अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं।

जेके मंदिर के पास कार बाजार में लोग पहले से ही इकट्ठा होने लगे थे। अन्नू अवस्थी के पहुंचने के थोड़ी देर बाद लोग उन्हें खुली जीप के पास ले गए। इसमें सवार होने पर उनके साथ सांसद रमेश अवस्थी और फिल्म अभिनेत्री दीप्ति जोशी भी सवार हुईं। वह दोपहर में गाड़ियों के काफिल के साथ निकले।

इसके बाद चंद्रिका देवी मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर और चुन्नीगंज स्थित घंटी वाले मंदिर पहुंचे। रास्ते में वह लोगों को अभिवादन करते रहे। बीच-बीच में अपनी स्टाइल से लोगों को हंसाते रहे। विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की गई।

यात्रा में सांसद रमेश अवस्थी, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री दीप्ति जोशी, गुड़िया अवस्थी (अन्नू अवस्थी की पत्नी) और पूजा दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अन्नू अवस्थी ने कहा कि वनखंडेश्वर मंदिर में की गई कामना पूरी होती है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से लोगों ने रो-रोकर प्रत्याशी को जिताया था, हम लोगों को हंसा-हंसा कर जीतेंगे।

वहीं, सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि आर्यनगर, सीसामऊ व कैंट विधानसभा सीटें जीतना उनकी प्राथमिकता है। जो लोग भी तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी ताकत दिखाएं। जिसे पार्टी टिकट देगी, उसे मिलकर सभी लोग लड़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में बड़ी धांधली, वसूली के लिए बना पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन, कमीशन दिए बिना नहीं होता ये काम

यह भी पढ़ें- कानपुर में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में पुतला फूंका, पुलिस से छीना झपटी