विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश नहीं, पोल चोरी की कोशिश! ट्रैक पर पोल रखकर भागा; 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर दबोचा

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:36 PM (GMT+05:30)

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर पोल रखकर ट्रेन रोकने वाले शातिर मोहम्मद सलीम को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवंबर की घटना के बाद 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसे हैरिसगंज पुल के पास से पकड़ा गया, जिस पर चोरी का आरोप है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में रेलवे ट्रैक पर पोल रखने वाला शातिर गिरफ्तार।

  2. 26 नवंबर को रेलवे पोल चोरी का प्रयास किया।

  3. 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ट्रैक पर पोल रखकर भागने वाला शातिर जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। 26 नवंबर को आरोपित रेलवे का पोल चोरी कर ले जाने की फिराक में था। वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर वह पोल ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकला। इससे वहां से गुजर रही ट्रेन को काफी देर तक रोकना पड़ा था।

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद रविवार को उसे हैरिसगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई जानकारी या साक्ष्य सामने नहीं आए हैं, जिनसे यह साबित हो कि आरोपित का मकसद ट्रेन पलटाना था।


पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेंट्रल शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामला रेलवे का पोल चोरी करने से जुड़ा है। आरोपित के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 152 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि 26 नवंबर को आरोपित रेलवे का पोल चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। वह पोल लेकर निकल नहीं सका और उसे रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया।

इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन को काफी देर तक रोकना पड़ा। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों से जुड़े 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रविवार को उसे हैरिसगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद सलीम उर्फ सनी उर्फ राजू निवासी ग्राम जुबैरगंज, खान होटल के पास, थाना रौनाही, जिला अयोध्या के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित लाल डिग्गी में कबाड़ी मार्केट, बिल्ला बौंग स्कूल के पास रह रहा था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, सुनील यादव, नीरज कुशवाहा, शिव सिंह, योगेश यादव, वैश खान, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें- कानपुर चरस तस्करी मामले में निक्की के चाचा की तलाश तेज, क्राइम ब्रांच जाएगी अजमेर

यह भी पढ़ें- केडीए ने कानपुर में 778 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों का ई-ऑक्शन शुरू किया, 30 नवंबर से लेकर 29 दिसंबर तक मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।