विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर चरस तस्करी मामले में निक्की के चाचा की तलाश तेज, क्राइम ब्रांच जाएगी अजमेर

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:26 PM (IST)

कानपुर में 10.320 किलो चरस के साथ पकड़ी गई निक्की और उसके प्रेमी फैसल के बाद अब पुलिस निक्की के मुंहबोले चाचा की तलाश कर रही है। यह चाचा ही निक्की को संरक्षण देकर नेपाल से चरस तस्करी का नेटवर्क छह शहरों तक फैलाने में मदद करता था, जिसकी तलाश में क्राइम ब्रांच अजमेर जा सकती है।

निक्की उर्फ साजिया।

निक्की उर्फ साजिया।

HighLights

  1. निक्की और प्रेमी फैसल से 10.320 किलो चरस बरामद हुई।

  2. बुर्के की आड़ में नेपाल से चरस तस्करी करती थी निक्की।

  3. पुलिस अब निक्की के मुंहबोले चाचा की तलाश में अजमेर जाएगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। 10.320 किलो चरस के साथ गिरफ्तार निक्की उर्फ साजिया और उसके प्रेमी फैसल के बाद अब पुलिस के रडार पर उसे संरक्षण देने वाला मुंहबोला चाचा आ गया है। निक्की ने करीब चार साल पहले इसी रिश्तेदार के संरक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी शुरू की थी। पु

लिस को उसकी तलाश है। क्राइम ब्रांच की टीम जल्द ही गिरफ्तारी के लिए अजमेर जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, अजमेर में भी उसका गिरोह सक्रिय है, जिसके सदस्यों की तलाश की जा रही है।नजीराबाद पुलिस ने गुरुवार को गुमटी क्रासिंग के पास कर्नलगंज छोटे मियां हाता निवासी निक्की और उसके प्रेमी फैसल को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिठ्ठू बैग से 10.320 किलो चरस बरामद की थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि निक्की बुर्के की आड़ में प्रेमी के साथ नेपाल तस्करी करके चरस लाती थी और सिद्धार्थनगर, बहराइच, नानपारा, कानपुर, अजमेर और मुंबई तक इसकी सप्लाई करती थी। वह गिरोह के सदस्यों को धमकाती भी थी। निक्की के मोबाइल में मिली एक रिकार्डिंग ने पुलिस को अहम सुराग दिया है। इसमें एक व्यक्ति उसे कानपुर न आने की सलाह दे रहा है।

इस पर निक्की कहती है कि उसने बुर्का पहन रखा है और पुलिस महिलाओं की चेकिंग नहीं करती। निक्की का पति सईद नाटा डी-टू गैंग का सक्रिय सदस्य था जिसकी 27 मार्च 2012 को कर्नलगंज स्थित उसके कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद निक्की ने उसका आपराधिक नेटवर्क संभाल लिया और धीरे-धीरे मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में उतर गई।

करीब चार साल पहले मुंहबोले चाचा के संरक्षण में उसने इस धंधे को बड़े स्तर पर फैलाया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि निक्की को संरक्षण देने वाले चाचा की तलाश की जा रही है। जल्द ही टीम अजमेर रवाना हो सकती है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि विधानसभा चुनाव के चलते थानेदारों के गैर जनपद तबादले की सूची जारी होने के बाद मामले की जांच की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स तस्करी का बड़ा खेल! कानपुर में बुर्के की आड़ में पुलिस को चुनौती देती थी निक्की, मोबाइल रिकार्डिंग से खुला राज

यह भी पढ़ें- पति की हत्या के बाद संभाली अपराध की गद्दी! बुर्के की आड़ में नेपाल से तस्करी, कानपुर में 10 करोड़ की चरस के साथ प्रेमी संग गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।