विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केडीए ने कानपुर में 778 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों का ई-ऑक्शन शुरू किया, 30 नवंबर से लेकर 29 दिसंबर तक मौका

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:22 PM (IST)

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अपनी पुरानी योजनाओं में 778 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के लिए ई-ऑक्शन शुरू किया है। यह नीलामी 30 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में ₹15,000 से ₹1,39,300 प्रति वर्ग मीटर की दर से भूखंड उपलब्ध हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. केडीए ने 778 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों का ई-ऑक्शन निकाला।

  2. नीलामी 30 नवंबर से 29 दिसंबर तक मोबाइल से की जा सकती है।

  3. भूखंडों की दरें ₹15,000 से ₹1,39,300 प्रति वर्ग मीटर तक हैं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना लांच करने की तैयारी के साथ ही केडीए ने अपनी पुरानी योजनाओं में दबे भूखंडों को चिह्नित करके बेचने शुरू कर दिया है। इसके तहत 778 आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों की ई आक्शन निकाला है। 30 नवंबर से 29 नवंबर को शाम पांच बजे तक ई आक्शन कर सकते है। इसके लिए मोबाइल से ही ई आक्शन कर सकते है।


कैटल कालोनी, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर, भागीरथी- जान्हवी, किदवईनगर वाई वन, सुजातगंज, तात्याटोपे नगर, यूजीयूडीपी, सकरापुर, बिनगवां मौरंग मंडी, राम गंगा इन्क्लेव पार्ट एक, रामगंगा शताब्दी नगर, शताब्दी नगर योजना तीन व चार, रतनपुर विस्तार पार्ट दो, मंदाकिनी इन्क्लेव, महावीर नगर विस्तार पार्ट एक, गणेश शंकर विद्यार्थी, कालिन्द्री नगर, पनकी, स्टेडियम शताब्दी नगर में बनी दुकानें व कांप्लेक्स में भूखंड की नीलामी निकाली है। 15 हजार रुपये से लेकर 1,39,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर भूखंड की दरें रखी गई है।

इधर, न्यू कानपुर सिटी योजना में जमीनों के दाम तय

30 साल बाद न्यू कानपुर सिटी योजना दिसंबर तक लांच होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लिया गया है। 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से भूखंड बेचने की तैयारी है, जिस पर अंतिम मुहर बाकी है। मैनावती मार्ग से सिंहपुर व कल्याणपुर के बीच 153.31 हेक्टेयर में योजना आ रही है। पहले फेज में 55.59 हेक्टेयर में 597 भूखंड विकसित किए जाएंगे। 75 करोड़ रुपये से सीवरेज, पेयजल, ड्रेनेज व सड़क निर्माण कराया जा रहा है। योजना को यूपी रेरा से भी स्वीकृति मिल चुकी है। केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि तैयारी चल रही है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक व मिश्रित भूखंड, कन्वेंशन सेंटर, नर्सिंग होम, होटल व ग्रुप हाउसिंग सुविधाएं होंगी।

 

यह भी पढ़ें- कानपुर में पहली रैली में ही आकाश ने खोले सियासी मोर्चे, बसपा सुप्रीमो का बार-बार नाम लेकर दिया चुनावी संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।