विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: 20 हजार का इनामी बिल्डर मोहित तिवारी गिरफ्तार

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:29 PM (IST)

कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के मुख्य आरोपित, 20 हजार के इनामी बिल्डर मोहित तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में दो लोगों की जान गई थी और पुलिस अन्य चार इनामी आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

आरोपित बिल्डर मोहित तिवारी। पुलिस

आरोपित बिल्डर मोहित तिवारी। पुलिस

HighLights

  1. कानपुर अग्निकांड के मुख्य आरोपित बिल्डर मोहित तिवारी गिरफ्तार।

  2. मोहित तिवारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

  3. अग्निकांड में दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई थी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में छह दिन पहले हुए अग्निकांड के आरोपित 20 हजार के इनामी बिल्डर मोहित तिवारी को कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि इनाम घोषित होने के बाद वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने देर शाम उसे जेल भेज दिया, जबकि उसके गिरोह के साथी हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस की जांच में एक आरोपित शफीक के रिश्तेदार अकबर का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी भी संलिप्तता की जांच कर रही है।


पटकापुर की पांच फीट चौड़ी सड़क पर छह मंजिला अवैध रूप से बने राधिका अपार्टमेंट में 12 परिवारों के 50 से अधिक लोग रहते हैं। 16 नवंबर की तड़के भूतल पर लगे बिजली के मीटर में आग लगने से पार्किंग में खड़े 11 दो पहिया वाहन जले व इस अग्निकांड में बीकाम छात्र प्रांजल व अधिवक्ता जितेन्द्र साहू की पत्नी राखी साहू की जान चली गई।

दिवंगत प्रांजल के पिता अनिल बाथम ने बिल्डर मोहित तिवारी, हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, सरबजीत कौर, प्यारे खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने इस प्रकरण में आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, पर गिरफ्तारी न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया था।

इसके बाद पांचों आरोपितों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। आरोपित बचने के लिए सफेदपोश व अधिवक्ताओं के संरक्षण में चले गए, लेकिन पैरवी के बाद भी पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। रविवार दोपहर फीलखाना थाना पुलिस ने फूलबाग से मोहित को गिरफ्तारी दिखाई। उससे पूछताछ के बाद शाम को कोर्ट में पेश किया गया। एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि मोहित को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सस्ती बिजली की केबिल डलवाई थी, अपार्टमेंट के लोगों ने कई बार की थी शिकायत


एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि बिल्डर मोहित ने बताया कि उसने अपार्टमेंट में सस्ती बिजली की केबिल डलवाई थी। पूर्व में भी शार्ट सर्किट से मीटर में आग लग गई थी। हालांकि समय रहते उसे बुझा लिया गया था। राधिका अपार्टमेंट में रहने वाले लोग पूर्व में कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। मालूम नहीं था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर से दीपदान के बीच सपा की सियासी हुंकार, चुनावी तैयारी का संदेश

यह भी पढ़ें- BJP दक्षिण का मिशन 2027: 1166 बूथों पर 1500 कार्यकर्ता सक्रिय, तीनों सीटें जीतने का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।