विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Plane Crash: दो पायलटों की मौत के बाद DGCA का बड़ा फैसला, Garg Aviation की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:45 PM (IST)

Kanpur Plane Crash: कानपुर में विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद, डीजीसीए ने गर्ग एविएशन की प्रशिक्षु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 27 अगस्त को विमान दुर्घटना में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत हुई थी

  2. डीजीसीए ने गर्ग एविएशन की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक लगाई

  3. संस्था के 120 छात्रों का प्रशिक्षण फिलहाल प्रभावित होगा

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Plane Crash: विमान दुर्घटना में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत की प्रारंभिक जांच के बाद डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए ने बड़ा फैसला लिया है। अगले आदेश तक गर्ग एविएशन की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

विमान दुर्घटना की जांच डायरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) लखनऊ, दिल्ली और एएआइबी की टीमें कर रही हैं। इस समय संस्था में 120 छात्र है। उड़ानों पर रोक से इनका प्रशिक्षण नहीं हो सकेगा।

गर्ग एविएशन का चार सीटर प्रशिक्षण विमान 27 अगस्त को सुबह गंगा बैराज के तीन किमी आगे उन्नाव की ओर नत्थापुरवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार प्रशिक्षक पायलट कैप्टन सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद विमान हवा में दो बार घूमा और गिर गया था।

डीजीसीए और एएआईबी की टीम दुर्घटनाग्रस्त विमान का इंजन, मलबा और अन्य साक्ष्य डीजीसीए की टीम दिल्ली ले गई थी। टीमें अभी जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के बाद डीजीसीए ने अगल आदेश तक गर्ग एविएशन की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक लगा दी है। सेफ्टी मैनेजर राजीव भल्ला ने बताया कि संस्था का आटिड होना है। आडिट न होने तक प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक लगाई गई है।

हादसे के पीछे ये थी आशंका

गर्ग एविएशन के प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह तलाशने के लिए डीजीसीए इंजन को दिल्ली ले गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि उड़ान के केवल 20 मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ईंधन आपूर्ति बंद होने या एयर फ्लेम कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए पहले चरण में इसकी जांच की गई।

यह भी पढ़ें- आखिर मौत के छह साल बाद बना कानपुर के विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट, इस मामले में ऋचा दुबे को जाना पड़ा था हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें- कानपुर में 2 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में दिखा अमानवीय कृत्य, युवक के सिर पर की लघुशंका, Video Viral

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में दी जान, कानपुर में छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत से पहले इंस्टाग्राम-फेसबुक का डेटा किया साफ