प्रेम प्रसंग में दी जान, कानपुर में छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत से पहले इंस्टाग्राम-फेसबुक का डेटा किया साफ
कानपुर के चकेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर ...और पढ़ें

विवेक कुमार उर्फ सचिन की फाइल फोटो।
HighLights
युवक ने कानपुर के चकेरी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है
मृतक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, सोशल मीडिया से फोटो हटाए
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के अहिरवां स्थित ई - बस चार्जिंग स्टेशन के बाहर घर के इकलौते बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मौसी के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना की वजह किसी युवती से प्रेम प्रसंग की आई है। मृतक ने आत्महत्या के पहले अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से सभी फोटों व पोस्ट की डिलीट कर दीं थीं। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक 25 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ सचिन मूल रूप से कानपुर देहात के रनियां के बिलई गांव निवासी अवधेश कुमार का इकलौता बेटा था। अवधेश वहीं एक फैक्ट्री में गार्ड हैं। सचिन को करीब 20 दिन पहले ही प्रतियोगी परीक्षा (एसएससी जीडी कांस्टेबल ) की तैयारी के लिए अहिरवां निवासी मौसी सुरुचि के घर भेजा गया था।
मृतक की मां शिरोमणि और दो बहनें सोनम और लक्ष्मी हैं। शिरोमणि के अनुसार सचिन का गांव में एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। जिस वजह उसे पढ़ाई के लिए अपनी बहन सुरुचि के घर पर भेज दिया था।
वहीं, मृतक सचिन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे साथी आशीष ने बताया कि बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सचिन की मां ने उन्हें फोन किया। कहा कि सचिन किसी बात से परेशान है, वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इसपर उसने सचिन को फोन किया, तो उसने बताया कि वह चकेरी के अहिरवां ई-बस चार्जिंग पाइंट के पास है।
आशीष के अनुसार वह वहां पहुंचा, देखा कि सचिन की हालत बिगड़ी हुई थी, वह अचेत हालत में था। इसपर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया गया।
सचिन ने आत्महत्या के पहले अपने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम से फोटो भी डिलीट कर दी थी। मामले में अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Festival Special Trains का एलान: दीवाली-छठ पर कानपुर से गुजरेंगी ये ट्रेनें; कंफर्म सीट मिलने में होगी आसानी
यह भी पढ़ें- Vineet Minocha Murder Case: 8 मिनट में 3 कॉल और गूगल पर चाकू की तलाश, नौकर के फोन की हिस्ट्री ने खोले साजिश के राज
