विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Festival Special Trains का एलान: दीवाली-छठ पर कानपुर से गुजरेंगी ये ट्रेनें; कंफर्म सीट मिलने में होगी आसानी

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:50 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए बिहार से मुंबई, दिल्ली और गुजरात के बीच चलने वाली कई स्पेशल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष ट्रेनें

  2. बिहार से मुंबई, दिल्ली, गुजरात मार्ग पर फेरे बढ़े

  3. उधना-हसनपुर रोड ट्रेन अब सूबेदारगंज रुकेगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। त्योहारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने बिहार से मुंबई, दिल्ली और गुजरात के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुजफ्फरपुर-हडपसर, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

इसके साथ ही अहमदाबाद-दरभंगा, उधना-झंझारपुर, उधना-मधुबनी और उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इससे बिहार जाने और वहां से मुंबई, दिल्ली व गुजरात की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेन परिचालनिक कारणों से प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज में निर्धारित समय पर पहुंचकर पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि इस निर्णय से त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देने में मदद मिलेगी।

स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे, कई नवंबर तक चलेंगी

 

  • ट्रेन नंबर 05557/58 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के 10-10 फेरे बढ़ाए गए हैं। 05557 रक्सौल से प्रत्येक मंगलवार को 22 सितंबर से 24 नवंबर तक चलेगी, जबकि 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को 24 सितंबर से 26 नवंबर तक संचालित होगी।
  • 05589/90 मुजफ्फरपुर-हडपसर महाराष्ट्र स्पेशल के 10-10 फेरे बढ़ाए गए हैं। मुजफ्फरपुर से ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और हडपसर से 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 05585/86 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन सहरसा से प्रत्येक शुक्रवार को 18 सितंबर से 27 नवंबर तक और मुंबई से प्रत्येक रविवार को 20 सितंबर से 29 नवंबर तक चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस के 12-12 फेरे बढ़ाए गए हैं। दानापुर से प्रत्येक रविवार को 13 सितंबर से 29 नवंबर और आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार को 14 सितंबर से 30 नवंबर तक ट्रेन चलेगी।
  • अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 09465/66 के पांच-पांच फेरे बढ़ाए गए हैं। अहमदाबाद से ट्रेन 16, 23 और 30 अक्टूबर तथा छह और 13 नवंबर को चलेगी। वापसी में दरभंगा से 19 और 26 अक्टूबर के अलावा दो, नौ और 16 नवंबर को ट्रेन संचालित होगी।
  • ट्रेन नंबर 09047/48 उधना-झंझारपुर और 09045/46 उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन के दो दो-दो फेरे बढ़ाए गए हैं। दोनों ट्रेनें 20 और 27 सितंबर को उधना (गुजरात) से तथा 21 और 28 को झंझारपुर (बिहार) से चलेंगी।
  • ट्रेन नंबर 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड के भी दो-दो फेरे बढ़ाए गए हैं। उधना से ट्रेन 20 और 27 सितंबर तथा हसनपुर रोड (बिहार) से 22 और 29 सितंबर को चलेगी। परिचालनिक कारणों से प्रयागराज के स्थान पर इसका ठहराव सूबेदारगंज स्टेशन पर रहेगा।
  • 09031 सूबेदारगंज में सोमवार को सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होगी। वापसी में 09032 मंगलवार को शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:25 बजे रवाना होगी।


कानपुर से होकर गुजरेंगी ये सात स्पेशल ट्रेनें

कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर सात विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बिहार, पूर्वांचल और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। कुछ ट्रेनें अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर के अंत तक चलेंगी, जबकि कुछ का संचालन त्योहार के आसपास सीमित फेरों में होगा। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि ट्रेनें बढ़ाए जाने के बाद भी क्या सभी यात्रियों को सीटें मिल सकेंगी।

  • सबसे अधिक लंबी अवधि तक आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस (04096/04095) चलेगी। यह ट्रेन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार से और दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक पाटलिपुत्र से रोज चलेगी। यह प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा होते हुए पाटलिपुत्र जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
  • ट्रेन नंबर 05033/34 गोमतीनगर-वलसाड पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक गोमती नगर (लखनऊ) से प्रत्येक सोमवार और छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक वलसाड से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर गोमती नगर से जाते समय शाम 5:35 बजे पहुंचेगी। वलसाड से आने वाली ट्रेन रात 9:25 बजे कानपुर आएगी।
  • दूसरी ओर बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित विशेष ट्रेन (05037/38) भी कानपुर से होकर चलेगी। आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़नी से और 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से इसके आठ-आठ फेरे होंगे। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल तड़के 3:55 बजे पहुंचेगी, जबकि बांद्रा से लौटते समय दोपहर तीन बजे आएगी।
  • भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन 04813/14 सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और दानापुर से आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।
  • ट्रेन नंबर 04823/24 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक जोधपुर से और छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक मऊ से चलेगी। यह ट्रेन कानपुर होते हुए अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम होकर मऊ जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 04212/11 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 21 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी।
  • 04226/25 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन चार-चार फेरे लेगी। वाराणसी से 22 अक्टूबर से 12 नवंबर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक इसका संचालन होगा।


लखनऊ में कानकोर्स निर्माण के कारण प्रभावित रहीं ट्रेनें, आज से राहत

लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स निर्माण के चलते मंगलवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल और मानक नगर तक सीमित रहा तथा कई गाड़ियों के मार्ग बदले गए। बुधवार से यात्रियों को राहत मिल जाएगी।

  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 64701 कानपुर सेंट्रल तक ही चली।
  • 64702 लखनऊ-झांसी ट्रेन कानपुर सेंट्रल से चलाई गई।
  • कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू 64212 व 64214 मानक नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहीं।
  • 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल ट्रेन मानक नगर से चली और बुधवार को भी यहीं से चलेगी।
  • मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनों में 12555 गोरखपुर-भटिंडा, 12595 आनंद विहार और 15065 पनवेल एक्सप्रेस को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया गया। इसके अलावा 22922 बांद्रा टर्मिनस व 12597 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भी इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित हुईं।

 

यह भी पढ़ें- आज का कानपुर मंडी भाव 15 सितंबर: गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा, टेंडर धांधली के बाद अब आउटसोर्स भर्ती में गड़बड़ी