विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vineet Minocha Murder Case: 8 मिनट में 3 कॉल और गूगल पर चाकू की तलाश, नौकर के फोन की हिस्ट्री ने खोले साजिश के राज

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:12 PM (IST)

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हत्या से पहले नौकर विशाल ने गूगल पर चाकू ढूंढा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हत्यारोपित विशाल के मोबाइल फोन की पुलिस ने गूगल हिस्ट्रीशीट जांची तो मिली कई जानकारी

  2. पुलिस ने साजिशकर्ता शालू और नौकर विशाल की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

  3. रिमांड मिलने पर दंपती और नौकर का सामना कराकर हत्याकांड के राजदार से जोड़ी जाएगी कड़ियां

  4. रतन आर्बिट अपार्टमेंट में प्रवेश करने के बाद नौकर व साथी से फोन पर हुई आठ मिनट में तीन बार बात

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक और नया तथ्य सामने आया। पुराने नौकर विशाल उर्फ शुभम उर्फ शिवम के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री जांचने पर सामने आया कि उसने हत्या से एक दिन पहले धारदार चाकू कहां मिलता, कितनी धार और किस-किस तरह के चाकू होते हैं, ये सब जानकारी के लिए गूगल पर ढूंढा था।

वहीं, नौकर और साथी रतन आर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार रात एक साथ गए थे, लेकिन फ्लैट में पहुंचने से पहले भी वे अलग-अलग घूम रहे थे। विशाल ने अपने नए सिम नंबर से आठ मिनट में तीन बार आपस में फोन पर बात की, जबकि हत्या के बाद पहली काल आनलाइन टैक्सी बुक कराने के लिए और दूसरी काल दोस्त नैतिक को पांच बार काल की थी।

मामले में पुलिस ने मंगलवार को शालू व विशाल का कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। रिमांड मिलने पर दंपती व विशाल का सामना करा हत्याकांड का राजदार से कड़ियां जोड़ी जाएगी।

इंदिरा नगर निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के दो आरोपित कारोबारी का पुराना नौकर विशाल, साथी राजकिशोर को पुलिस ने छह सितंबर की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। शालू मूलरूप से लखनऊ के ठाकुर गंज की रहने वाली है।

इस आधार पर शालू हुई थी गिरफ्तार

विशाल ने कहा कि शालू के कहने पर हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने शालू, सुब्रत और विशाल के बीच हुई बात की काल डिटेल, सीसी कैमरे और सिक्योरिटी गार्डों के इंचार्ज मदन सिंह के बयान के आधार पर शालू को भी गिरफ्तार कर तीनों को अगले दिन जेल भेजा था।

विशाल ने अपनी अलग योजना बनाई

पुलिस के मुताबिक, विशाल ने विनीत मिनोचा की हत्या के लिए खुद के बचाव के लिए भी अपनी अलग योजना बनाई। उसने तीन सितंबर को एक नया सिमकार्ड खरीदा और उसी दिन पुराना नंबर बंद कर मोबाइल फोन पर नया सिम लगाया, जिससे उसने उस नंबर से शालू को सात और सुब्रत को छह बार काल की थी। उसने नया सिंह शुभम के नाम से लिया था।

अपार्टमेंट में पहुंचकर हत्यारोपित गार्डन में टहलने लगे

हत्या करने जब विशाल व राजकिशोर अपार्टमेंट में पहुंचे तो पीछे गार्डन में टहलने लगे, जहां विशाल और राजकिशोर के बीच 10: 29 बजे 20 सेकेंड, 10:31 बजे 44 सेकेंडऔर 10:37 बजे करीब 60 सेकेंड पर काल हुई। इससे अनुमान है कि आरोपित फ्लैट में घुसने से पहले अलग-अलग टहलते हुए फोन पर हत्याकांड की योजना पर बात कर रहे थे। हो सकता है कि योजना के तहत पहले उनमें से एक को फ्लैट के अंदर और एक को बाहर परिसर में निगरानी करते रहना था, लेकिन अचानक योजना बदली और दोनों अंदर चले गए। पुलिस अनुमान है कि हत्या 11:10 से 11:25 बजे के बीच की गई होगी।


रिमांड मिलने पर शालू और सुब्रत का सामना कराकर जाएगा, जिससे परिवार के बीच की बातें, हत्या के कारणों और किस-किस की भूमिका है आदि सवाल पूछ बयान दर्ज किए जाएंगे। पांबंदी लगाने, संपत्ति और पैसों का विवाद समेत बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
- रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त

 

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत पर गहराया शक, शालू और नौकर विशाल के जेल में बयान दर्ज

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- जानें कौन थे कानपुर के विनीत मिनोचा? करोड़ों कारोबार का साम्राज्य... उसूलों से हर कारोबारी वाकिफ, उसे अपनों ने ही मरवा डाला

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला