विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: तेज रफ्तार वैन डंपर से टकराई,आधा दर्जन सवारियां घायल; कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Published: Tue, 06 Feb 2024 02:48 PM (IST)

बिधनू तेजीपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह कोहरा की वजह से सवारियों से भरी तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे ...और पढ़ें

तेज रफ्तार वैन डंपर से टकराई,आधा दर्जन सवारियां घायल; कोहरे की वजह से हुआ हादसा
तेज रफ्तार वैन डंपर से टकराई,आधा दर्जन सवारियां घायल; कोहरे की वजह से हुआ हादसा

संवाद सहयोगी, बिधनू। बिधनू तेजीपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह कोहरा की वजह से सवारियों से भरी तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। जिसमें दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को बिधनू सीएचसी से एलएलआर (हैलट) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पतारा हिरनी गांव निवासी 25 वर्षीय चालक कमल सिंह मंगलवार सुबह पतारा कस्बे से वैन में सवारियां बैठाकर नौबस्ता जा रहा था। तेजीपुरवा गांव जीएमआर प्लांट के सामने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर के पीछे टकरा गई।

हादसे में वैन चालक समेत सवारियां नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय, शोभित, पतारा निवासी 28 वर्षीय राहुल, 40 वर्षीय रशीद, 30 वर्षीय महेश, 35 वर्षीय विक्रम घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चालक कमल, शोभित, राहुल को एलएलआर (हैलट) अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शोभित और राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है।

थानाप्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: UP Budget Session: सपा के 14 विधायकों ने राम मंदिर पर बधाई प्रस्ताव का किया विरोध बाकी सदस्यों ने...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।