Kanpur News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, पति समेत ससुरालियों पर हत्या का का आरोप
कानपुर के लालबंगला में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका आकांक्षा वर्मा की शादी रोहित से 17 नवंबर 2024 को हुई थी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा पांच माह से गर्भवती थी और दो माह से मायके में रह रही थी तीन दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के लालबंगला परदेवनपुरवा खत्री धर्मशाला के पास रविवार देर रात एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख उसे आनन फानन में एलएलआर ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया।
मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में आरोपित पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
चकेरी के अहिरवां राजा मार्केट निवासी रामकरन वर्मा ने अपनी बेटी 26 वर्षीय आकांक्षा वर्मा की शादी चकेरी के लालबंगला परदेवनपुरवा खत्री धर्मशाला के पास निवासी रोहित से 17 नवंबर 2024 को की थी।
रोहित एक शराब कंपनी में पैकिंग का काम करता है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया कि दामाद रोहित शराब का लती है, इससे वह नशे में उनकी बेटी आकांक्षा से मारपीट करता था।
वहीं, शादी के बाद आकांक्षा पांच माह से गर्भवती थी। ससुराल में प्रताड़ना के चलते दो माह से मायके में ही आकर रह रही थी। इसके बाद तीन दिन पहले उसके सास ससुर आकर आकांक्षा को कोई कोई भी परेशानी न होने की बात कहकर साथ ले गए थे।
आरोप है कि इसके बाद उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया। मामले में चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि महिला की फंदे से मौत की जानकारी हुई है। वहीं, शव के पोस्टमार्टम के साथ आगे कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।