Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Water Level: कानपुर में गंगा का जलस्तर 22CM बढ़ा, चेतावनी बिंदु से सिर्फ 1.34 मीटर दूर बह रही

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 06:10 PM (IST)

    कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटों में 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है जो शुक्लागंज में 111.64 मीटर तक पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 113 मीटर है जिससे अधिकारी सतर्क हैं। गंगा किनारे के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नरोरा बांध और गंगा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है जिसके कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है।

    Hero Image
    गंगा जलस्तर 22 सेंमी बढ़ा, चेतावनी बिंदु से 1.34 मीटर दूर।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा का जलस्तर चौबीस घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है। शुक्रवार को शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर 111.64 मीटर पहुंच गया है। गुरुवार को 111.42 मीटर था। चेतावनी बिंदु 113 मीटर है। चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर 1.34 मीटर दूर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफसरों का कहना है कि अभी और गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। इसको लेकर शुक्लागंज की तरफ गंगा के किनारों से जुड़े गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। बनिया पुरवा, भारत पुरवा नत्थू पुरवा चैनपुरवा,ईश्वरी गंज रमेल का कटरी इलाका बनिया पुरवा दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा,चैनपुरवा,भगवान दीनपुरवा समेत आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।

    गंगा का हाल

    • अपस्ट्रीम पर गंगा का जलस्तर - 113. 15 मीटर
    • डाउन स्ट्रीम पर गंगा का जलस्तर 112. 93मीटर
    • शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर - 111.64 मीटर बैराज के 30 गेट में - 30 गेट खोले
    • शुक्लागंज की तरफ चेतावनी बिंदु - 113 मीटर
    • खतरे का निशान - 114 मीटर
    • नरोरा बांध से छोड़ा गया गंगा का जल - 2,21,804 क्यूसेक
    • गंगा बैराज से शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया गंगा का जलस्तर 2,48,480, क्यूसेक