विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में धर्मपरिवर्तन की साजिश... धर्म छिपाकर मुस्लिम युवक ने मंदिर में की शादी, फिर मतांतरण के लिए गर्दन में मारी चाकू

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:36 PM (GMT+05:30)

कानपुर में एक मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर हिंदू युवती से मंदिर में शादी करने और फिर मतांतरण का दबाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक ने धर्म छिपाकर मंदिर में शादी की।

  2. मतांतरण का दबाव बनाने पर युवती पर हमला।

  3. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया।

जागरण संवादादाता, कानपुर। कानपुर में युवक पर धर्म छिपाकर भरोसा जीतने और मंदिर में शादी करने के बाद मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती के इन्कार करने पर आरोपित ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मामला चर्चा में है।

रेलबाजार पुलिस ने मंदिर में शादी करने के बाद महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उसपर पीड़िता के विरोध पर कैंची से जानलेवा हमला करने का भी आरोप है।

रेलबाजार पुलिस के अनुसार रावतपुर निवासी पीड़िता ने रेलबाजार थाना क्षेत्र के सुजातगंज निवासी मो कलीम पर धर्म छिपाकर पांच वर्ष पहले मंदिर में शादी की थी। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया था। महिला का आरोप है कि कलीम विरोध पर उसे बेरहमी से पीटता था।

महिला की तहरीर के अनुसार इस बीच आरोपी से महिला के बीते 2 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद बीते 10 नवंबर 2026 को आरोपित उसे नोएडा से शहर के सुजातगंज स्थित (कानपुर) निवासी अपनी मां-पिता के साथ रखने की बात कहकर ले आया था। जहां उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर आरोपित पति कलीम के पिता सलीम, बहन नाजरीन, मां जहांआरा, छोटा भाई अलीम ने मिलकर मारपीट की। इस बीच आरोपित कलीम ने उनकी गर्दन पर कैंची से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।

मामले में रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह का कहना है कि मामले में मिली तहरीर पर पांच आरोपित पति समेत नामजद ससुरालीजनों पर मुकदमा हुआ है। इसमे एक आरोपित मो कलीम को सीओडी ओवरब्रिज से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है।

इधर, रावतपुर में नाबालिग को मतांतरण करा निकाह की धमकी

रावतपुर में एक विधवा महिला ने शादीशुदा युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाने और मतांतरण कराकर जबरन निकाह की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उनके पति की मौत हो चुकी है और परिवार में एक बेटा व बेटी हैं। आरोपित उसी मोहल्ले का निवासी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में नए मतदाता पहचान पत्र वितरण की तैयारी, महाराजपुर में सर्वाधिक आवेदन, घाटमपुर सबसे पीछे

यह भी पढ़ें- कानपुर में डाटा एक्सपर्ट के संस्थापक दीपक शुक्ला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।